फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Faces lit up after receiving the allotment letter of the flat from the Chief Minister

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री के हाथों फ्लैट का आवंटन पत्र पाकर खिल उठे चेहरे

Sat, 25 Nov 2023 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Faces lit up after receiving the allotment letter of the flat from the Chief Minister
मुख्यमंत्री के हाथों छह लाभार्थियों को मिला एलआईजी फ्लैट का आवंटन पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सिर पर छत का सपना और वह भी मुख्यमंत्री के हाथों फ्लैट का आवंटन पत्र पाकर लम्हा यादगार हो गया। मुख्यमंत्री के हाथों एलआईजी के छह आवंटियों को आवंटन पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री के हाथों आवंटन पत्र पाकर उनका चेहरा खिल उठा।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से करीब 170 एकड़ भूमि में न्यू खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के तहत 311 भूखंड और 2524 फ्लैट की ई-लॉटरी शुक्रवार को योगिराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में निकाली गई। समारोह के दौरान एलआईजी के पंजीकरण कराए छह आवेदकों को ई-लॉटरी से चयन कर मुख्यमंत्री के हाथों आवंटन पत्र दिलवाया गया। इसमें ज्योति श्रीवास्तव, रसिका चौहान, रामलखन, शोभा चौहान, फातिमा बानो समेत छह को आवंटन पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री के हाथों आवंटन पत्र पाकर उनका चेहरा खिला उठा।
विज्ञापन

----
ई-लॉटरी के बाद मोबाइल पर मैसेज पहुंचने पर चहके लोग

मुख्यमंत्री की ओर से लैपटॉप से ई-लॉटरी की स्वीकृति देने के बाद आवंटियों के मोबाइल पर मैसेज पहुंचने लगे। समारोह में बड़ी संख्या में योजना के तहत पंजीकरण कराए लोग पहुंचे हुए थे। ई-लॉटरी के बाद उनके मोबाइल पर आवंटन का मैसेज पहुंचा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिनके मोबाइल पर मैसेज नहीं पहुंचा वह अपने आप को आवंटन से बाहर समझ पंजीकरण के दौरान जमा किए गए रकम को वापस लेने की प्रक्रिया की जानकारी में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed