{"_id":"659a0ebb14725ceeaa0ca45a","slug":"facebook-id-of-cabinet-minister-sanjay-nishad-son-amit-kumar-nishad-hacked-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संजय निषाद के बेटे की फेसबुक आईडी हैक, की जा रहीं अश्लील पोस्ट; कहा- राजनीतिक छवि खराब करने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संजय निषाद के बेटे की फेसबुक आईडी हैक, की जा रहीं अश्लील पोस्ट; कहा- राजनीतिक छवि खराब करने की साजिश
Sun, 07 Jan 2024 08:09 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 07 Jan 2024 08:09 AM IST
सार
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बेटे अमित कुमार निषाद की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है। अमित कुमार निषाद ने साइबर थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
डॉ. अमित कुमार निषाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बेटे डॉ. अमित कुमार निषाद की फेसबुक आईडी को हैकर ने हैक कर लिया है। हैकर उनकी फेसबुक आईडी पर अश्लील सामग्री पोस्ट कर रहा है। डॉ. अमित ने शनिवार को साइबर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के पुत्र डॉ. अमित कुमार निषाद राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्हें शनिवार को फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी हुई। इसके बाद वह साइबर थाने पहुंचे। वहां पर तहरीर दी। तहरीर के माध्यम से कहा कि उनके फेसबुक पेज पर 21 हजार से अधिक फालोअर हैं। उनकी फेसबुक आईडी हैकर ने हैक कर उस पर अश्लील वीडियो व फोटो पोस्ट डाली है। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक छवि को खराब करने की साजिश है। इसी साजिश के तहत आईडी हैक की गई है। तहरीर में गंभीरता से जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन