फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Extortion demand of two lakhs from cardiologist Dr. Saurabh, case

Gorakhpur News: हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ से मांगी दो लाख की रंगदारी, केस

Thu, 21 Dec 2023 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Extortion demand of two lakhs from cardiologist Dr. Saurabh, case
- जून 2023 का मामला, कोर्ट के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

- फोन करने वाले ने डॉक्टर की सुपारी लेने की बात भी कही थी, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के राप्तीनगर निवासी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ श्रीवास्तव से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फाेन करने वाले ने कहा कि छह लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी गई है। अगर दो लाख रुपये दे दें तो छोड़ दूंगा वरना पूरे परिवार की हत्या कर दूंगा। डॉक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी लेकिन, पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अब कोर्ट के आदेश पर मंगलवार की रात शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

शाहपुर इलाके के राप्तीनगर निवासी डॉ. सौरभ श्रीवास्तव की आम बाजार में सेंटर ब्रेन एंड स्पाइन नाम से क्लीनिक है। उन्होंने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि 26 जून को क्लीनिक के हेल्पलाइन नंबर पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि आपको और परिवार को नुकसान पहुंचाने के लिए किसी ने 6 लाख रुपये दिए हैं। आप शरीफ आदमी हो इसलिए रहम आ गया है। 6 लाख रुपये में 60 हजार रुपये मिल गए हैं। फोन करने वाले ने कहा था कि अगर दो लाख रुपये दे दें तो सुपारी देने वाले का नाम बता दूंगा। आरोप है कि गाली देते हुए कहा कि 2 लाख रुपये नहीं दोगे तो तुम्हारे परिवार को भगवान भी नहीं बचा पाएंगे। डॉक्टर ने बातचीत की रिकॉर्डिंग के साथ इसकी शिकायत स्थानीय थाने और उच्च अधिकारियों से की थी लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed