{"_id":"6984ea0fd71fb4d46608b498","slug":"expressed-gratitude-to-the-chief-minister-for-his-decision-to-treat-death-due-to-chinese-manjha-as-murder-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1220358-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चीन के मांझे से मौत को हत्या मानने पर सीएम के फैसले पर जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चीन के मांझे से मौत को हत्या मानने पर सीएम के फैसले पर जताया आभार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने चीन के मांझे से होने वाली मौत को हत्या मानने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश की प्रशंसा करते हुए आभार जताया है। सिंघानिया ने कहा कि यह फैसला न सिर्फ सख्त है, बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए आवश्यक कदम है।
संजय सिंघानिया ने कहा कि यह निर्णय न केवल कानून की ताकत दिखाता है, बल्कि सरकार की संवेदनशीलता भी दर्शाता है। चाइनीज मांझा बैन है, लेकिन बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा था। अब अधिकारियों को शासन के निर्देशों का पालन करना पड़ेगा। लापरवाही का नतीजा अब सीधे मुकदमे और जेल में जाएगा। उन्होंने कहा कि हम व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता के लिए भी यह फैसला सुरक्षा कवच है। संवाद