{"_id":"67fff3cc7277011c7401a9a8","slug":"explanation-sought-from-14-inter-colleges-regarding-mdm-irregularities-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-904218-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमडीएम में गड़बड़ी को लेकर 14 इंटर कॉलेज से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमडीएम में गड़बड़ी को लेकर 14 इंटर कॉलेज से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर क्षेत्र के अंतर्गत 17 इंटर कॉलेजों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना (एमडीएम) में अनियमितता के मामले को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
नगर क्षेत्र के 14 विद्यालयों ने नामांकन के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति या तो दर्ज नहीं की है या उसमें भारी कमी पाई गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की जांच में यह तथ्य सामने आया कि इन विद्यालयों में मिड-डे मील वितरण और उपस्थिति के आंकड़े मेल नहीं खा रहे हैं। डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे दो दिवस के भीतर इस संबंध में स्पष्टीकरण सहित जवाब प्रस्तुत करें कि किन परिस्थितियों में छात्रों की उपस्थिति नामांकन के सापेक्ष कम या शून्य अंकित की गई। उन्होंने कहा निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देने पर संबंधित प्रधानाचार्यों के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।