{"_id":"694c3ad612a7d516a40d28ef","slug":"expired-products-were-destroyed-and-a-sample-of-the-cream-was-taken-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1175663-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एक्सपायर्ड सामग्री कराया नष्ट, लिया क्रीम का नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एक्सपायर्ड सामग्री कराया नष्ट, लिया क्रीम का नमूना
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सिकरीगंज स्थित एबी बेकर्स पर मारा छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को सिकरीगंज स्थित एबी बेकर्स के गोदाम पर छापा मारा। वहां एक्सपायर्ड सामग्री मिली, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही आशंका को देखते हुए इस्तेमाल के लिए रखे गए क्रीम का नमूना लिया गया।
नायब तहसीलदार सिकरीगंज जाकिर हुसैन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने सिकरीगंज स्थित एबी बेकर्स के निर्माण व भंडारण परिसर पर बुधवार छापा मारकर जांच की। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के बेकर्स कारोबारियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान टीम ने साफ-सफाई, कच्चे माल की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था और निर्माण प्रक्रिया की गहन जांच की। गोदाम में बिस्किट, सूखा ब्रेड आदि एक्सपायरी डेट के मिले, जिसे टीम ने नष्ट करा दिया। बर्थडे केक और अन्य मिठाई में इस्तेमाल के लिए फैट इमल्शन व्हीप टॉपिंग क्रीम भी मिला। इसका नमूना टीम ने ले लिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेकरी, मिठाई, होटल और अन्य खाद्य निर्माण इकाइयों पर नियमित निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।