फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   existence of 46 gram panchayats will end on 30 September in Gorakhpur

30 सितंबर को खत्म हो जाएगा 46 ग्राम पंचायतों का वजूद, सभी नगर निगम में हो जाएंगी शामिल

Sun, 27 Sep 2020 09:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 27 Sep 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
existence of 46 gram panchayats will end on 30 September in Gorakhpur
गोरखपुर नगर निगम। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के शहरी क्षेत्र में शामिल हुईं जिले की 46 ग्राम पंचायतों का वजूद एक अक्तूबर को खत्म हो जाएगा। ये सभी पंचायतें 30 जून को ही शहरी क्षेत्र में मिल जाने वाली थीं मगर इनके खातों में 4.20 करोड़ रुपये बचे हुए थे। शासन ने 30 सितंबर तक संबंधित पंचायतों में जरूरी विकास कार्य कराकर इस फंड का सदुपयोग करने का मौका दिया था। हालांकि अब भी कुछ पंचायतें धन खर्च नहीं कर सकी हैं।
विज्ञापन

 
प्रभारी डीएम व सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने इन सभी पंचायतों के सचिवों को निर्देश दिया है कि वे 30 सितंबर तक सभी अधूरे काम करा लें। जो काम करा चुके हैं और उनके खाते में धन बचा है वे सरेंडर कर दें।
विज्ञापन


सीडीओ ने इस संबंध में शनिवार को विकास भवन सभागार में संबंधित पंचायतों के सचिवों की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि 30 सितंबर के बाद जिले की 46 पंचायतें नगर निगम में शामिल हो जाएंगी। ऐसे में इन पंचायतों में जो भी अधूरे काम बाकी कर रह गए हैं उन्हें चार दिन में पूरा करा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोराबार की सबसे ज्यादा 11 पंचायतें शहर में शामिल
डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि जो ग्राम पंचायतें शहरी क्षेत्र में शामिल हुई हैं उनमें चरगांवा ब्लॉक की आठ, खोराबार की 11, भटहट की दो, पिपराइच की छह, भरोहिया की आठ, कैंपियरगंज की पांच तथा सरदारनगर ब्लॉक की छह ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed