Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Excited supporters danced to Pawan Singh's songs at the Gorakhpur Festival, holding chairs in their hands.

गोरखपुर महोत्सव: स्टेज पर केक आया...भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह काटने के लिए बढ़े, दर्शकों ने कुर्सियां उछाली

Tue, 13 Jan 2026 12:00 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 13 Jan 2026 12:00 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान जैसे ही पवन सिंह मंच पर केक काटने के लिए आगे बढ़े और सांसद रविकिशन ने गाना शुरू किया, दर्शकों की भीड़ आगे की ओर धक्का देने लगी। इस दौरान कई लोग सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मंच के करीब पहुंचने का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन
Excited supporters danced to Pawan Singh's songs at the Gorakhpur Festival, holding chairs in their hands.
कुर्सी उछालते समर्थक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर महोत्सव के दौरान भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह के कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब केक काटने के दौरान दर्शकों की भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। उत्साह में आए दर्शकों ने शोर मचाते हुए कुर्सियां उछालनी शुरू कर दीं, जिससे ग्राउंड में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

विज्ञापन


हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। थोड़ी देर में ही स्थिति को काबू कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान जैसे ही पवन सिंह मंच पर केक काटने के लिए आगे बढ़े और सांसद रविकिशन ने गाना शुरू किया, दर्शकों की भीड़ आगे की ओर धक्का देने लगी। 
विज्ञापन


इस दौरान कई लोग सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मंच के करीब पहुंचने का प्रयास करने लगे। भीड़ के दबाव में कुछ कुर्सियां उखड़ गईं, जिन्हें उछाल दिया गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मी ग्राउंड में दाखिल हुए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उन्हें लाठियां चलानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed