{"_id":"6a2f0a6fdfb8742f4108bd2f","slug":"examinations-are-proposed-to-begin-in-the-last-week-of-june-the-timetable-is-being-prepared-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1353914-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय : इस बार तीन पालियों में प्रवेश परीक्षा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय : इस बार तीन पालियों में प्रवेश परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है। इस बीच प्रवेश परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में कराए जाने की योजना है। इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
डीडीयू में अब तक प्रवेश परीक्षाएं दो-दो घंटे की दो पालियों में होती रही हैं। सुबह और शाम को परीक्षा होने के कारण दिन में शिक्षक व कर्मचारियों को दिनभर रुकना तो पड़ता है लेकिन उस दौरान कोई काम नहीं होता। दोपहर के समय पर्याप्त समय होता है। तीन पालियों में परीक्षाओं से शिक्षकों और कर्मचारियों का लोड तो कुछ बढ़ेगा लेकिन परीक्षा कुछ ही दिनों में संपन्न हो जाएगी।
डीडीयू प्रशासन की योजना है कि परीक्षाएं जून के अंतिम हफ्ते में शुरू करा दी जाएं। विश्वविद्यालय खुलने के साथ ही काउंसिलिंग की प्रक्रिया भी शुरू करा दी जाए। पिछले सत्र में जुलाई के अंतिम हफ्ते में काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस बार जुलाई के दूसरे हफ्ते से काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
तैयारियों को लेकर आज अहम बैठक
प्रवेश से संबंधित तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की सोमवार को अहम बैठक है। उसमें करेक्शन विंडो खोले जाने, एडमिट कार्ड जारी किए जाने, प्रवेश परीक्षा और काउंसिलिंग को लेकर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि कई बिंदुओं पर निर्णय लिए जा सकते हैं।
बोलीं कुलपति
25 जुलाई तक नए विद्यार्थियों का दीक्षारंभ शुरू किए जाने को लेकर यूजीसी की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय से प्रवेश और कक्षाएं शुरू किए जाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही परीक्षा को लेकर समय सारिणी जारी कर दी जाएगी।
- प्रो. पूनम टंडन,
कुलपति