फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   EVMs kept in strong room are being monitored at three levels.

स्ट्रांग रूम: गोरखपुर में रखे ईवीएम पर 'तीसरी आंख' की नजर,24 घंटे निगरानी-सुरक्षा ऐसी; परिंदा भी न मार पाए पर

Mon, 03 Jun 2024 11:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 03 Jun 2024 11:07 AM IST
सार

स्ट्रांग रूम के परिसर के अंदर होने वाली प्रत्येक गतिविधि को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रिकॉर्ड किया जा रहा है।  प्रशासन और पुलिस की ओर से परिसर में कई जगह गुप्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव हो।

विज्ञापन
EVMs kept in strong room are being monitored at three levels.
डीडीयू के वाणिज्य भवन में लोकसभा चुनाव के रखे गए ईवीएम की सुरक्षा में तैनात अर्ध सैनिक बल के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार की देर रात तक स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनें ताले में बंद कर दी गईं। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सभी ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है। समस्त ईवीएम के एकत्रीकरण के बाद उन्हें निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


स्ट्रांग रूम का ताला अब मतगणना के दिन खुलेगा। यह मशीनें चार जून को सुबह स्ट्रांग रूम से बाहर निकाली जाएंगीं। तब तक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हथियारबंद जवान करेंगे। स्ट्रांग रूम में रखे ईवीएम की सीसीटीवी कैमरे की मदद से कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके बाद अर्द्ध सैनिक बल व सशस्त्र पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


एक एसीपी, एक सीओ, तीन इंस्पेक्टर, 16 दरोगा, 20 हेड कांस्टेबल, 44 कांस्टेबल, एक प्लाटून सीएपीएस की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम के बाहर भी जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। स्ट्रांंग रूम के आसपास चौबीस घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

EVMs kept in strong room are being monitored at three levels.
डीडीयू के वाणिज्य भवन में लोकसभा चुनाव के रखे गए ईवीएम की सुरक्षा में तैनात अर्ध सैनिक बल के जवान - फोटो : अमर उजाला
परिसर के अंदर होने वाली प्रत्येक गतिविधि को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रिकॉर्ड किया जाएगा। प्रशासन और पुलिस की ओर से परिसर में कई जगह गुप्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव हो। लोकसभा प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधियों के लिए भी स्ट्रांग रूम के बाहर व्यवस्था की गई है। ताकि निष्पक्ष प्रक्रिया और ईवीएम की सुरक्षा को वे देख सकें।

विधानसभा वार जमा की गईं मशीनें
लोकसभा चुनाव में मतदान में उपयोग की गई ईवीएम का एकत्रीकरण विधानसभा वार अलग-अलग किया गया है। मतदान के दौरान तकनीकी समस्या वाली ईवीएम मशीनों को भी ताला लगा दिया गया है। चुनाव में उपयोग की गई अन्य अभिलेख एवं सामग्री को भी विधानसभा वार अलग-अलग सुरक्षित रखा गया है।

मतगणना के लिए पांच कंपनी अर्द्ध सैनिक बल रहेगी मुस्तैद
लोकसभा चुनाव के लिए जिले में 28 कंपनी अर्द्ध सैनिक सैनिक बल को बुलाया गया था। चुनाव के बाद अर्द्ध सैनिक बल रवाना हो गई। इसमें से पांच कंपनी अर्द्ध सैनिक बल को चार जून को मतगणना कराने के लिए रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed