फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   EVMs and ballot boxes kept piling up till midnight

Gorakhpur News: आधी रात तक जमा होती रही ईवीएम और बैलेट बाक्स

Fri, 05 May 2023 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
EVMs and ballot boxes kept piling up till midnight
मतदान के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय में ईवीएम मशीन जमा करते मतदान कर्मी
गोरखपुर। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। शाम से ही ईवीएम और बैलेट बाक्स के साथ पोलिंग पार्टियों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया जो आधी रात तक जारी रहा। प्रत्याशियों, उनके एजेंट और आरओ आदि की मौजूदगी में ईवीएम और बैलेट बाक्स, स्ट्रांग रूम में रखकर उसे सील किया गया।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मतगणना तक सभी स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। नगर निगम के ईवीएम को गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों तथा नगर पंचायतों में इस्तेमाल हुए बैलेट बाक्स को संबंधित तहसीलों में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया।
विज्ञापन

नजदीक के बूथ पर तैनात पोलिंग पार्टियां सबसे पहले विश्वविद्यालय या तहसील पहुंचीं। इसी तरह दूर के बूथों पर तैनात पोलिंग पार्टियों को वापसी में रात के एक बज गए। कुछ जगहों पर देर शाम सात बजे तक मतदान चलता रहा, ऐसे में वहां तैनात पोलिंग पार्टियों को भी लौटने में काफी समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के संवाद भवन में वार्ड नंबर एक से 20 तक, वाणिज्य संकाय में वार्ड नंबर 21 से 60 और इंजीनियरिंग संकाय में वार्ड नंबर 61 से 80 तक के बूथों के ईवीएम जमा कराए गए। वहीं नगर पंचायतों में तैनात पोलिंग पार्टियां संबंधित तहसीलों में बैलेट बाक्स जमा करने पहुंचीं।

पिपराइच नगर पंचायत के लिए सदर तहसील, गोला बाजार, बड़हलगंज एवं उरुवा बाजार नगर पंचायतों के लिए गोला तहसील, बांसगांव नगर पंचायत के लिए बांसगांव तहसील, कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल के लिए खजनी तहसील, सहजनवां एवं घघसरा नगर पंचायत के लिए सहजनवां तहसील, पीपीगंज एवं चौमुखा नगर पंचायत के लिए कैंपियरगंज तहसील और मुंडेरा बाजार नगर पंचायत के बैलेट बाक्स रखने के लिए चौरीचौरा तहसील में स्ट्रांग रूम तैयार किया गया है। यहीं पर मतगणना भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed