{"_id":"63bd1e85dc051b05cd469c5c","slug":"every-train-is-cleaned-at-three-stations-of-ner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एनईआर के तीन स्टेशनों पर हर ट्रेन की होती है सफाई, तैनात है स्पेशल यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एनईआर के तीन स्टेशनों पर हर ट्रेन की होती है सफाई, तैनात है स्पेशल यूनिट
Tue, 10 Jan 2023 01:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 10 Jan 2023 01:45 PM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि ट्रेनों में साफ-सफाई के लिए ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग सेवा की सुविधा है तथा क्लीन ट्रेन स्टेशनों पर भी ट्रेनों की सफाई की जाती है। इस संबंध में किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए यात्री रेल मदद पोर्टल अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Gorakhpur Railway station
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे में गोरखपुर, ऐशबाग और छपरा तीन ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जहां से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की सफाई होती है। यहां स्पेशल यूनिट तैनात की गई है, जो कुल 142 ट्रेनों में स्टेशन पर ही सफाई करती है।
विज्ञापन
गोरखपुर स्टेशन पर 34, ऐशबाग पर 15 और छपरा स्टेशन पर 22 ट्रेनों की सफाई की जाती है। इसके अलावा इन स्टेशनों से गुजरने वाली 60 जोड़ी ट्रेनों में ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग (ओबीएचएस), यानी चलती ट्रेन में सफाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
जिन ट्रेनों का गोरखपुर स्टेशन पर स्टॉपेज दस मिनट या इससे अधिक है, उनमें सफाईकर्मी कोच में जाकर सफाई करते हैं। इन ट्रेनों के कोच की टंकियों में पानी भी भरा जाता है। इसके अलावा ओबीएचएस के तहत ट्रेनों में सफाईकर्मी भेजे जाते हैं। इनकी निगरानी के लिए इंस्पेक्टर स्तर के रेलवे कर्मी भी तैनात हैं, जो यात्रियों से जानकारी लेते रहते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
फोन या मैसेज पर ट्रेन में पहुंचेंगे सफाईकर्मी
अगर आपके बर्थ के आसपास गंदगी है और सफाई कराना चाहते हैं तो 139 पर फोन कर सकते हैं या रेल मदद एप पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह सूचना ट्रेन में चल रहे सफाईकर्मियों के पास पहुंच जाएगी और सफाईकर्मी कुछ ही देर में पहुंच जाएंगे।