फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Every detail of candidates including criminal history will be available on Election Commission app KYC

UP Election 2022: घर बैठे मोबाइल पर देख सकेंगे प्रत्याशियों की 'कुंडली', मिलेगा हर एक ब्यौरा

Tue, 25 Jan 2022 04:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Jan 2022 04:24 PM IST
सार

एप पर कुल नामांकन की संख्या, कुल स्वीकार हुए नामांकन, कुल निरस्त हुए नामांकन, नाम वापसी करने वाले प्रत्याशियों के नाम, पते, उम्र, राजनीतिक दल, शपथ पत्र व आपराधिक ब्यौरा आदि की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
Every detail of candidates including criminal history will be available on Election Commission app KYC
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2022 में दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों के बारे आप जरूरी जानकारी जुटाना चाहते हैं तो इसके लिए अब भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रत्याशी का कोई आपराधिक इतिहास है या नहीं, वे कितने पढ़े-लिखे हैं, उम्र क्या है। पिता कौन हैं, जैसी तमाम जानकारियां घर बैठे अपने मोबाइल फोन से हासिल की जा सकेंगी।

विज्ञापन


यह संभव होगा निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार विशेष एप नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) से। इसमें प्रत्याशियों ने जो भी नामांकन में जानकारी दी होगी, वह सब मिलेगा। केवाईसी मोबाइल एप का एंड्रायड वर्जन गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है, जबकि एप्पल यूजर्स अपने एप्पल स्टोर से यह एप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसमें नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशियों के नाम, पिता के नाम, पता, राजनीतिक दल का नाम, उम्र, विधानसभा सीट, शपथ पत्र और आपराधिक ब्यौरे की पूरी जानकारी मिलेगी। दरअसल, निर्वाचन आयोग लगातार आपराधिक छवि वाले नेताओं को चुनाव के प्रति हतोत्साहित करने और साफ छवि वालों को आगे लाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इसी क्रम में आयोग ने यह एप तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये जानकारियां मिलेंगी

कुल नामांकन की संख्या, कुल स्वीकार हुए नामांकन, कुल निरस्त हुए नामांकन, नाम वापसी करने वाले प्रत्याशियों के नाम, पते, उम्र, राजनीतिक दल, शपथ पत्र व आपराधिक ब्यौरा आदि

ऐसे डाउनलोड करें एप

प्ले स्टोर में केवाईसी-ईसीआई टाइप करें। इसके बाद केवाईसी लिखा हुआ एक एप नजर आएगा, जिसमें नीचे इलेक्शन कमीशन लिखा होगा। इस पर क्लिक करें और इसे इंस्टॉल कर लें। ध्यान दें केवाईसी के साथ ईसीआई यानी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया जरूर लिखें वर्ना प्ले स्टोर पर केवाईसी नाम से तमाम एप हैं, जिनसे भ्रम की स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed