{"_id":"6a7a3e9d99a5ea544e0a0512","slug":"events-will-be-held-at-three-locations-in-the-chauri-chaura-area-to-mark-the-168th-martyrdom-anniversary-of-shaheed-bandhu-singh-gorakhpur-news-c-422-1-go11043-7022-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कल मनाया जाएगा बाबू बंधू सिंह का शहादत दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कल मनाया जाएगा बाबू बंधू सिंह का शहादत दिवस
Tue, 11 Aug 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
चौरीचौरा/सरदारनगर। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में क्रांतिकारियों के प्रेरणास्रोत रहे बाबू बंधू सिंह का 168वां शहादत दिवस 12 अगस्त को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। शहीद बंधू सिंह स्मारक समिति की ओर से क्षेत्र में तीन स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समिति के सचिव अजय कुमार सिंह ‘टप्पू’ ने बताया कि सुबह 10 बजे तरकुलहा देवी मंदिर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। इसके बाद 10:30 बजे चौरीचौरा स्थित शहीद स्मारक स्थल और 11 बजे करमहां, सरदारनगर स्थित शहीद बंधू सिंह पीजी कॉलेज में अमर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बाबू बंधू सिंह का बलिदान पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। स्वतंत्रता संग्राम में उनके अदम्य साहस और देश के लिए दिए सर्वोच्च बलिदान की गाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी का दायित्व है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अमर शहीद को नमन करने की अपील की है।