{"_id":"6a481ca5a35c11247d06b3c0","slug":"event-held-at-the-mmmut-main-gate-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1373923-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस का लोगो जारी, नौ से 15 तक होंगे विविध कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस का लोगो जारी, नौ से 15 तक होंगे विविध कार्यक्रम
विज्ञापन
लोगो जारी करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी।
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने नौ जुलाई को स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस-2026 के आधिकारिक लोगो का विमोचन किया गया।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर आयोजित कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों ने लोगो का अनावरण किया और आगामी सप्ताहभर चलने वाले आयोजनों की रूपरेखा साझा की।
कार्यक्रम में एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य प्रो. सुषमा पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ प्रांत सह मंत्री शुभम गोविंद राव, विभाग संयोजक प्रशांत त्रिपाठी और बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विभाग संयोजक प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि परिषद प्रत्येक वर्ष नौ जुलाई को अपना स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाती है। इस वर्ष नौ से 15 जुलाई तक विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसरों में संगोष्ठियां, विद्यार्थी जनमत अभियान, शोभायात्रा, छात्र-छात्राओं से जुड़े रचनात्मक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान तथा संगठनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस सप्ताह का शुभारंभ नौ जुलाई को सुबह 11 बजे ‘ध्येयम्-2026’ कार्यक्रम से होगा। इसमें विद्यार्थी, शिक्षाविद् और समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना है।