फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Even the smallest incident should be monitored, there should be no negligence of any kind.

Gorakhpur News: सीएम योगी बोले- छोटी से छोटी घटना पर भी नजर रखी जाए, किसी भी तरह की न हो लापरवाही

Tue, 10 Mar 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 02:34 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परियोजनाओं से लोग प्रभावित हुए हैं, उन्हें मुआवजा देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों के कारण प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाए। साथ ही प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल माहौल बनाए रखने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
Even the smallest incident should be monitored, there should be no negligence of any kind.
ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक दिवसीय दौरे के दौरान गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


बैठक में उन्होंने शहर और आसपास चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और उन्हें तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था की समीक्षा में उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी घटना पर भी नजर रखी जाए। किसी तरह की भी लापरवाही न बरती जाए।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परियोजनाओं से लोग प्रभावित हुए हैं, उन्हें मुआवजा देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों के कारण प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाए। साथ ही प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल माहौल बनाए रखने पर भी जोर दिया।

बैठक के दौरान शहर की कानून व्यवस्था की भी विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि छोटी से छोटी घटना पर भी नजर रखी जाए। कोई लापरवाही न होने पाए।

उन्होंने कहा कि शांति और सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इससे पहले सोमवार शाम गोरखपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन किए और इसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाद में मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को शहर की प्रमुख परियोजनाओं- विरासत गलियारा, पादरी बाजार ओवरब्रिज और पिपराइच फोरलेन मार्ग सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed