फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Even on the third day, the team searched the records and took possession of the files of many firms.

रेलवे अफसर घूस कांड: गोरखपुर में तीसरे दिन भी टीम ने खंगाले अभिलेख, कई फर्मों की फाइलें कब्जे में ली

Thu, 28 Sep 2023 10:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 Sep 2023 10:38 AM IST
सार

डिपो से जो सामग्री निकलती है, उसकी गेट पर इंट्री होती है। चर्चा है कि टीम ने गेट पर इंट्री व निकासी के रिकार्ड को भी चेक किया। इसका ऑफिस के रिकार्ड से मिलान किया जाएगा। इससे यह पता लगेगा कि किस फर्म ने कितना माल कहां भेजा और जो सामान भेजा गया, उसकी इंट्री रिकार्ड में है या नहीं।

विज्ञापन
Even on the third day, the team searched the records and took possession of the files of many firms.
पूर्वोत्तर रेलवे प्रमुख मुख्य सामग्री डिपो में जांच करने पहुंची विजिलेंस टीम।

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक की गिरफ्तारी मामले में जांच कर रही रेलवे की विजिलेंस टीम ने बुधवार को भी सामग्री डिपो समेत कई दफ्तरों में पड़ताल की। टीम ने सामग्री आपूर्ति करने वाली कुछ फर्मों की फाइलें भी कब्जे में ली है। दिन भर टीम के जांच की चर्चा दफ्तरों में चलती रही।

विज्ञापन


सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने पिछले दिनों प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक केसी जोशी को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद सोमवार को दिल्ली से विजिलेंस टीम गोरखपुर पहुंची। टीम ने मंगलवार के बाद बुधवार को भी कई कार्यालयों में अभिलेखों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खालिस्तानी-आतंकी नेटवर्क की तलाश में बंबीहा गिरोह के शूटर शशांक के दोस्तों तक पहुंची एनआईए, पूछताछ की
विज्ञापन
विज्ञापन
 

चर्चा है कि डिपो में दोपहर बाद तक मौजूद टीम ने जैम पोर्टल से टेंडर पाकर सामान आपूर्ति करने वाली संस्थाओं की कुंडली खंगालनी शुरू की है। इसमें कुछ फर्में ऐसी हैं, जिन्हें लगातार सामान आपूर्ति का कार्य मिला है। चर्चा है कि ऐसी तीन फर्माें का अभिलेख विजिलेंस टीम ने कब्जे में लिया है। टीम ने प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक कार्यालय के कुछ कर्मचारियों से भी जानकारी ली है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर: बांसगांव में कोचिंग सेंटर के बाथरूम में बंद कर छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, डर से कोचिंग जाना छोड़ा

गेटमैन से भी ली गई जानकारी
डिपो से जो सामग्री निकलती है, उसकी गेट पर इंट्री होती है। चर्चा है कि टीम ने गेट पर इंट्री व निकासी के रिकार्ड को भी चेक किया। इसका ऑफिस के रिकार्ड से मिलान किया जाएगा। इससे यह पता लगेगा कि किस फर्म ने कितना माल कहां भेजा और जो सामान भेजा गया, उसकी इंट्री रिकार्ड में है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed