{"_id":"62b2de92da65cb04c907de81","slug":"eunuchs-demonstrated-in-gaur-police-station-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: शिकायत करने पर पुलिस नहीं कर रही थी कार्रवाई, किन्नरों ने घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शिकायत करने पर पुलिस नहीं कर रही थी कार्रवाई, किन्नरों ने घेरा थाना
Thu, 23 Jun 2022 02:10 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:10 PM IST
सार
सुमन किन्नर ने एक व्यक्ति पर 13 जून को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उसके घर जाने पर परिवार वालों के साथ आरोपी ने मारपीट की।
विज्ञापन
थाने पर प्रदर्शन करते किन्नर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां मारपीट के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने और चौकी इंचार्ज टिनिच के रवैए से नाराज किन्नरों ने बुधवार को सुबह गौर थाने में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने 20 हजार रूपये घूस ले लिया फिर भी गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन
थानेदार के समझाने पर किन्नरों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर लौट गए। उनका कहना है कि 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाने के सामने आत्मदाह कर लेंगे। इस संबंध में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
गौर थाना क्षेत्र के अजगैवा जंगल के टोला बजहिया निवासी सुमन किन्नर ने एक व्यक्ति पर 13 जून को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उसके घर जाने पर परिवार वालों के साथ आरोपी ने मारपीट की। इसे लेकर किन्नर सुमन के साथ संगीता, सानिया, बबीता, शानू, आरती आदि डेढ़ दर्जन किन्नरों का समूह गौर थाना पर पहुंच गया।
विज्ञापन
थाने के गेट से लेकर परिसर के भीतर तालियां बजा कर पुलिस प्रशासन हाय हाय के नारे लगाए। किन्नरों को प्रदर्शन करते देख एक तरफ लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं उनके तेवर से पुलिस कर्मियों के होश फाख्ता हो गए। प्रभारी निरीक्षक ब्रिजेंद्र पटेल ने उन्हें किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया।