Chhath Puja: महराजगंज में किन्ररों ने रखा रखा व्रत, कहा- डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर जनकल्याण की कामना करती हूं
महराजगंज में किन्नरों ने भी छठ पर्व पर उपवास रखा। वहीं, महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा भी अपनी मां अलका झा के साथ जिला मुख्यालय परिसर में स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क के सरोवर पर छठ पूजा में शामिल हुए।
विस्तार
सूर्य उपासना छठ महापर्व पर ठूठीबारी कस्बे के सडकहवां में रहने वाले किन्नरों ने भी छठ पर्व पर उपवास रखा। सडकहवा निवासी पूनम किन्नर अपने किन्नर साथी अंशिका, चांदनी, लक्ष्मीना, नाजमा, अंजलि के साथ नाचते, गाते, गाजे-बाजे के साथ चंदन नदी छठ घाट पर पहुंची। पूनम किन्नर ने बताया कि 22 वर्षों से हम सूर्य उपासना काप छठ व्रत रख रही हूं। डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर जनकल्याण की कामना करती हूं।
मां के साथ छठ पूजा में शामिल हुए डीएम अनुनय झा
लोक आस्था का पर्व बिहार के खास व आम सभी वर्गों में काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा भी मूलत: बिहार के रहने वाले हैं। ऐसे में वे भला इस पर्व से कैसे दूर रहते। जानकारी के मुताबिक, वे भी अपनी मां अलका झा के साथ जिला मुख्यालय परिसर में स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क के सरोवर पर छठ पूजा में शामिल हुए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.