फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   EPFO gorakhpur

ईपीएफओ : अब जल्दी पूरी होगी जांच, शिकायतकर्ता को मिलेगी राहत

Mon, 07 Sep 2020 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
EPFO gorakhpur
ईपीएफओ : अब जल्दी पूरी होगी जांच, शिकायतकर्ता को मिलेगी राहत
विज्ञापन

गोरखपुर। आपको यदि पीएफ से संबंधित कोई परेशानी है और उसका निस्तारण होने में देरी हो रही है तो आपकी यह मुश्किल आसान होने वाली है। ईपीएफओ अब ई-इंस्पेक्शन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही अपनी जांच-पड़ताल को पूरी कर लेगा, इससे समय की बचत तो होगी ही, समस्याओं का निस्तारण भी जल्द होगा।
ई-इंस्पेक्शन पोर्टल की शुरुआत पिछले साल अक्तूबर में ही हो गई थी लेकिन अब तक इसका ट्रायल चल रहा था। कोरोना संक्रमण में जांच-पड़ताल के कार्य प्रभावित हो रहे थे। क्योंकि निरीक्षक को मौके पर जाकर सभी दस्तावेजों को एकत्रित कर उसकी जांच करनी होती है। इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था। लॉकडाउन में महीनों तमाम संस्थान बंद रहे। ऐसे में शिकायतों के निस्तारण में दिक्कत आ रही थी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन मेें ई-इंस्पेक्शन पोर्टल को पूरी तरह से लागू कर दिया गया। इस पोर्टल के माध्यम से काम शुरू हो गए हैं। जांच के लिए निरीक्षक को जो भी दस्तावेज संस्थाओं से मंगाने होते है वह उन्हें ऑनलाइन ही मंगा ले रहे हैं। इससे समय की बचत हो रही है साथ ही समय कम लगने से शिकायतों का जल्दी निस्तारण हो भी जा रहा है और कोरोना संक्रमण से बचाव भी हो रहा है।
विज्ञापन

ई-इंस्पेक्शन पोर्टल को लागू कर दिया गया है। इसके लागू होने के बाद निरीक्षक को संस्थाओं में जाने की जरूरत नहीं हो रही है। जांच में जिस दस्तावेज की आवश्यकता उन्हें पड़ती है वह उसे ऑनलाइन ही मंगा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनीष मणि, आयुक्त कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed