फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   EPF money withdrawn from Umang app during Lockdown in India

लॉकडाउन के दौरान लोगों को मिली खास छूट, अब घर बैठे इस एप से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

Thu, 23 Apr 2020 09:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Apr 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
EPF money withdrawn from Umang app during Lockdown in India
उमंग एप। (File) - फोटो : ट्वीटर।

लॉकडाउन के बीच अगर आपको अपने पीएफ के धनरशि की आवश्यकता है तो आपको कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही उमंग मोबाइल एप से पीएफ की धनराशि निकालने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद विभाग की ओर से पीएफ की धनराशि 20 दिनों के भीतर सीधे आपके खाते में भेज दी जाएगी।

विज्ञापन


लॉकडाउन के बीच लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में लोगों की जरूरतों के लिए पीएफ की धनराशि एक अच्छा विकल्प बन रही है। क्योंकि पीएफ का पैसा लोगों के मुश्किल के दिनों में ही काम आता है।
विज्ञापन


वहीं जानकारी के अभाव में लोग पीएफ की धनराशि को निकालने कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय पहुंच जा रहे हैं। जबकि घर बैठे ही लोग मोबाइल फोन एप उमंग के माध्यम से सिर्फ 20 दिनों में ही पीएफ की धनराशि को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ऐसे किया जा सकता है आवेदन

ऑनलाइन पीएफ निकालने के लिए आपको मोबाइल एप पर उमंग एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद कर्मचारी भविष्य निधि पर को चुनना होगा। इसके बाद रेज क्लेम का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद अपना यूएएन नंबर भरना होगा।

इस नंबर को भरते के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको फॉर्म में भरना होगा। इसे भरने के साथ ही ऑनलाइन क्लेम खुल जाएगा। इसके बाद आप फॉर्म 19 और 10सी चुनकर मांगी जा रही जानकारी भरकर पीएफ क्लेम कर सकते हैं। जांच के बाद 20 दिनों के भीतर आपका पैसा आपके खाते में चला जाएगा।

एप से मिलेंगे कई फायदे
उमंग एप के माध्यम से घर बैठे पीएफ की धनराशि तो मिलेगी ही। इसके साथ अन्य फायदे भी लोगों को मिलने वाहले हैं। इस एप की मदद से आप अपना पीएफ बैलेंस भी जब चाहे तब चेक कर सकते हैं। साथ ही पेंशनभोगी इस एप की मदद से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भी जमा कर सकते हैं। जिससे उन्हें पीएफ दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed