{"_id":"61c46741f5cd4d0edd0097ab","slug":"entry-of-outsiders-barred-in-gorakhpur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"DDU: गोरखपुर विश्वविद्यालय में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित, इन्हें मिली जांच की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DDU: गोरखपुर विश्वविद्यालय में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित, इन्हें मिली जांच की जिम्मेदारी
Thu, 23 Dec 2021 05:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Dec 2021 05:40 PM IST
सार
प्रो अजय सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था को बनाए रखने में सभी का सहयोग आवश्यक है। स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का परिचय पत्र जल्द ही तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया है। परिसर में नियमित जांच होगी, अगर कोई बाहरी मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच की जिम्मेदारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण, मुख्य नियंता और उनकी टीम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बृहस्पतिवार को अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय सिंह एवं मुख्य नियंता ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ बैठक की। बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश को रोकने की रणनीति बनाई गई। तय हुआ कि अधिष्ठाता छात्र कल्याण और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में भ्रमण किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यार्थियों के परिचय पत्र या शुल्क रसीद, चालान की कॉपी की जांच की जाएगी। प्रो अजय सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था को बनाए रखने में सभी का सहयोग आवश्यक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का परिचय पत्र जल्द ही तैयार हो जाएगा। शीतकालीन अवकाश के बाद इसका वितरण किया जाएगा।