फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Entrepreneur Rajeev Aggarwal alleges Gida being negligent about his project

अधिकारी हुए हक्का-बक्का: गोरखपुर में उद्यमी ने किया हंगामा, एमओयू पत्र लेने से किया इनकार

Sat, 11 Feb 2023 10:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Feb 2023 10:15 AM IST
सार

गीडा सीईओ ने बताया कि राजीव अग्रवाल ने गीडा प्रशासन द्वारा कई बार आग्रह के बाद भी अद्यतन देयों का भुगतान नहीं किया है। सबसे पहले उन्होंने वर्ष 2020 में गीडा के सेक्टर 13 में क्वार्ट्ज ओपल वेयर के नाम से करीब 10 हजार 800 वर्ग मीटर जमीन आवंटित कराई। यहां इकाई स्थापित करने की बजाय जमीन को अपर्याप्त बताते हुए उसके बदले सेक्टर-26 में दोगुना क्षेत्रफल की जमीन आवंटित कराई।

विज्ञापन
Entrepreneur Rajeev Aggarwal alleges Gida being negligent about his project
एनेक्सी भवन में उद्यमी राजीव अग्रवाल हंगामा करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एनेक्सी भवन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत आयोजित कार्यक्रम में निवेशक राजीव अग्रवाल ने विरोध दर्ज कराते हुए हंगामा शुरू कर दिया है। आरोप था कि प्रोजेक्ट को लेकर गीडा के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही से निवेश का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने एमओयू पत्र लेने से इन्कार कर दिया।  हालांकि, गीडा प्रबंधन ने आरोप को पूरी तरह से निराधार बताया है। गीडा का कहना है कि उनका 50 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव है और वह वह देयकों का भुगतान नहीं कर रहे। इसकी वजह से उन्हें नोटिस दी गई है।
विज्ञापन


एनेक्सी भवन में आयोजित कार्यक्रम को सांसद रविकिशन  संबोधित कर ही रहे थे कि अचानक गोरखपुर के मूल निवासी और मुंबई के उद्यमी राजीव अग्रवाल ने विरोध जता दिया। अचानक तेज आवाज सुनकर लोग हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने तेज लहजे में कहा कि वह 500 करोड़ का निवेश करना चाहते हैं, लेकिन अधिकारी उनके प्रोजेक्ट को लेकर लापरवाह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इस पर सांसद रवि किशन ने राजीव अग्रवाल से कहा कि बैठक के बाद वह मिले, उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं, इस मामले में तत्काल डीएम कृष्णा करुणेश ने गीडा सीईओ पवन अग्रवाल से जानकारी ली।

 

गीडा सीईओ ने बताया कि राजीव अग्रवाल ने गीडा प्रशासन द्वारा कई बार आग्रह के बाद भी अद्यतन देयों का भुगतान नहीं किया है। सबसे पहले उन्होंने वर्ष 2020 में गीडा के सेक्टर 13 में क्वार्ट्ज ओपल वेयर के नाम से करीब 10 हजार 800 वर्ग मीटर जमीन आवंटित कराई। यहां इकाई स्थापित करने की बजाय जमीन को अपर्याप्त बताते हुए उसके बदले सेक्टर-26 में दोगुना क्षेत्रफल की जमीन आवंटित कराई।

निवेश को बढ़ावा देने के लिए जमीन पूरी सहूलियत के साथ दी गई। जमीन देने के बाद अब तक उन्होंने पूरा भुगतान नहीं किया गया है। अलग-अलग मदों में उनका 82 लाख रुपये से अधिक बकाया है। जबकि, उनसे बाद उनके बगल में जमीन आवंटित करने वाले सीपी मिल्क ने फैक्ट्री का निर्माण शुरू कर दिया है। अधिकतम तीन माह में निर्माण शुरू करना होता है और राजीव अग्रवाल 10 माह बाद भी कोई प्रक्रिया शुरू नहीं कर सके हैं।

गीडा प्रशासन की तरफ से कई बार लिखित अनुरोध किए जाने के बाद भी मेसर्स क्वार्ट्ज ओपलवेयर ने न तो भूखंड पर कब्जा प्राप्त किया और न ही निर्धारित देयकों का भुगतान किया है। इसे लेकर गीडा की ओर से नोटिस भी दी गई है।  इस पर डीएम ने बताया कि गीडा प्रबंधन की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उद्यमियों का पूरा सहयोग प्रशासन कर रहा है। उद्यमी को देयकों का भुगतान कर इकाई स्थापित करनी चाहिए।

 

जिले में 81,327 बेरोजगार हैं पंजीकृत

गोरखपुर जिले में पंजीकृत बेरोजगारों की बात करें तो यह संख्या 81,327 है। कोरोना महामारी के दौरान 15 हजार लोग अन्य प्रदेशों से आए थे। हालांकि, समिट में जिस तरह रोगजार की बात कही जा रही है, उससे यह साफ है कि आने वाले दिनों में युवाओं को रोजगार मिलेगा और बेरोजगारों की इस लिस्ट में कुछ हद तक कमी आएगी।

उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा ने कहा कि गोरखपुर जिले को कुल 77 हजार 35 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिला है। इसमें सबसे बड़ा निवेश 22 हजार 500 करोड़ रुपये का है। ग्रीन अमोनिया, ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा निवेश हो रहा है। इसी तरह सॉफ्ट ड्रिंक, सरिया, सीमेंट सहित बेवरेज जैसे क्षेत्रों में निवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed