फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Entrance test will be held on August 8 instead of July 25 in MMMUT

MMMUT ने कोरोना के कारण किया बड़ा बदलाव, 25 जुलाई की जगह आठ अगस्त को होगी प्रवेश परीक्षा

Thu, 09 Jul 2020 07:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Jul 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Entrance test will be held on August 8 instead of July 25 in MMMUT
MMMUT - फोटो : अमर उजाला
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विवि में विभिन्न पाठ्यक्रमों में 25 जुलाई को होने वाली प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा कोरोना महामारी की वजह से स्थगित कर दी गई है। प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो एसपी सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो श्री निवास की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक में बृहस्पतिवार को यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


बताया कि बीटेक, बीटेक-II (लेटरल एंट्री), एमटेक, बीबीए, एमबीए, एमसीए तथा एमएससी में प्रवेश हेतु परीक्षा आठ अगस्त को तथा पीएचडी में प्रवेश हेतु परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित की जाएगी। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कोविड महामारी की वजह से ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन


साक्षात्कार की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। आठ अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा हेतु ऑनलाइन प्रवेश पत्र छात्र 31 से एमईटी के एड्मिशन पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। जबकि 23 अगस्त को होने वाली शोध प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन प्रवेश पत्र अभ्यर्थी 16 अगस्त से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सभी विद्यार्थी नियमित रूप से विवि अधिकृत वेबसाइट www.mmmut.ac.in के माध्यम से प्रवेश संबंधी सूचनाओं से अवगत होते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed