{"_id":"65ff6490f106dd053805ba56","slug":"enthusiasm-about-holi-among-students-abir-gulal-was-blown-away-for-two-days-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-506153-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छात्रों में होली को लेकर उत्साह, दो दिन जमकर उड़ा अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छात्रों में होली को लेकर उत्साह, दो दिन जमकर उड़ा अबीर-गुलाल
Sun, 24 Mar 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
डीडीयू में होली से पहले कई दिन मनाया जश्न
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। आमतौर पर लोगाें में होली को लेकर उत्साह कम हो रहा है, लेकिन गोरखपुर विश्वविद्यालय में पिक्चर बिल्कुल उलट हो गई। छात्रों ने दो दिन जमकर होली खेली। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर से लेकर पंत पार्क तक छात्र-छात्राएं होली खेलते नजर आए। शनिवार को भी विश्वविद्यालय के बाहर कुछ छात्रों ने होली खेली।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 21 मार्च से ही विद्यार्थियों ने होली खेलना शुरू कर दिया था। सुबह के समय परिसर में फिर पंत पार्क में इकट्ठा होकर मस्ती की। शुक्रवार को सुबह से ही विश्वविद्यालय परिसर में होली खेलने का सिलसिला शुरू हो गया। 12 बजे के करीब जब परिसर में भीड़ बढ़ी तो होली के रंग में रंगे विद्यार्थियों को कैंपस से बाहर कर दिया गया। थोड़ी देर बाद पूरा परिसर खाली हो गया और पूरी भीड़ पंत पार्क में इकट्ठा हो गई। विद्यार्थियों की भीड़ को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को एक दिन पहले ही छुट्टी करनी पड़ी।
रंग के साथ कीचड़ भी
होली को लेकर विद्यार्थियों ने पहले से ही तैयारी की थी। घर से रंग और डांस के लिए म्यूजिक सिस्टम भी लेकर आए थे। दोस्तों को रंग लगाने के बाद उन्होंने फिल्मी गानों पर खूब डांस किया। पंत पार्क में जुटे विद्यार्थियों ने रंग के साथ ही कीचड़ से भी जमकर होली खेली। इसमें ज्यादातर विद्यार्थी हॉस्टल के थे।
विज्ञापन
शनिवार को निकल गए गांव
विश्वविद्यालय में पहले 25 से लेकर 27 मार्च तक अवकाश घोषित था। 24 को रविवार है। चूंकि ज्यादातर विद्यार्थी आसपास के जिलों से हैं ऐसे में उन्होंने रविवार को घर जाने की तैयारी की थी, लेकिन शनिवार को विश्वविद्यालय बंद होने की वजह से वह उसी दिन घर निकल गए।