फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ensure the work on the Herbert Bundh and Deoria Bypass route is completed by July 15.

Gorakhpur News: हार्बर्ट बंधा और देवरिया बाईवास मार्ग का काम 15 जुलाई तक पूरा कराएं

Tue, 23 Jun 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ensure the work on the Herbert Bundh and Deoria Bypass route is completed by July 15.
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कहा कि देवरिया बाईपास मार्ग और हार्बर्ट बांध का काम 15 जुलाई तक पूरा करा लें। नौसढ़-पैडलेगंज सिक्स लेन मार्ग के दोनों तरफ अवशेष नाला निर्माण का कार्य 15 दिन में पूरा कराएं। साथ ही उन्होंने नगर निगम और जल निगम के अधिकारियों को नाला की सतह की जांच करने का भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


कमिश्नर सोमवार को जिले में 10 करोड़ से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर-खजनी-सिकरीगंज मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य को मुख्यमंत्री के अगले भ्रमण के पहले पूरा करा लें। इसके अलावा विरासत गलियारा के कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए अतिरिक्त श्रमिक लगाने का निर्देश दिया। कहा कि दुकानों के फसाड को एकरूप तथा एक रंग में किया जाना है।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान चारफाटक-असुरन मार्ग की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि रेलवे से समन्वय बनाकर वाटर टैंक एवं दो मंदिरों को शिफ्ट कराएं और कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करा लें। एचएनसिंह चौराहा से हडहवा फाटक-गोरखनाथ मंदिर मार्ग को बरसात से पहले बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डोमिनगढ़-माधोपुर बंधा से सोनौली मार्ग तक फोरलेन चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने को कहा। बाढ़ से बंधे पर कटान रोकने के लिए बंधे के किनारे बोल्डर-पीचिंग कराने के निर्देश दिए। सेतु निगम की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था ने बताया कि कार्य प्रगति पर है। कार्यों को समय से पूरा करा लिया जाएगा। पैडलेगंज-नौसढ़ फोरलेन व देवरिया बाईपास की तरफ जाने वाले पुल को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीएम दीपक मीणा, नगर आयुक्त अजय जैन, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed