फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ensure the planetarium modernization work is completed by the 31st.

Gorakhpur News: 31 तक पूरा करा लें नक्षत्रशाला आधुनिकीकरण का काम

Fri, 23 Oct 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Ensure the planetarium modernization work is completed by the 31st.
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बृहस्पतिवार को वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के आधुनिकीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क के कार्यों का भी जायजा लिया। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को 31 अक्तूबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष मौके पर स्थापित किए जा रहे विभिन्न उपकरणों, झूलों, मशीनों और अन्य विकास कार्यों को देखा। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों से कोई समझौता न करने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं। वर्तमान में एसटीपी, मेन गेट और ओपन एयर थिएटर के टेन्साइल फैब्रिक का कार्य प्रगति पर है। स्पेस गैलरी के साथ अन्य कार्यों की फिनिशिंग भी चल रही है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के सचिव प्रखर उत्तम, मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप, सहायक अभियंता राजबहादुर सिंह और अवर अभियंता आज्ञाराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
62 करोड़ रुपये हो रहा आधुनिकीकरण, बढ़ रहीं सुविधाएं
यह आधुनिकीकरण कार्य गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है। इस परियोजना की लागत लगभग 62 करोड़ रुपये है। इसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने स्वीकृति दी है। आधुनिकीकरण में 4के डिजिटल प्रोजेक्शन और 3डी शो शामिल हैं। इसमें नए झूले, साइंस पार्क और एस्ट्रोनॉमी गैलरी भी बन रही है। एंशिएंट गैलरी, फन साइंस और इनोवेशन लैब भी तैयार हो रही हैं। ओपन एयर थिएटर, डायनासोरियम, एसटीपी और वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कैफेटेरिया, सोवेनियर शॉप और टिकट घर भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed