Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ensure maximum testing for potential TB patients, and place emphasis on quality notification.

Gorakhpur News: संभावित टीबी मरीजों की अधिकतम जांच कराएं, क्वालिटी नोटिफिकेशन पर दें जोर

Tue, 24 Nov 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Ensure maximum testing for potential TB patients, and place emphasis on quality notification.
गोरखपुर। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए संभावित टीबी मरीजों की अधिकतम जांच कराई जाए। साथ ही सभी जिलों में मरीजों का गुणवत्तापूर्ण नोटिफिकेशन सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश सोमवार को राज्य क्षय रोग अधिकारी (एसटीओ) डॉ. राजेश झा ने गोरखपुर स्थित आरटीपीएमयू (क्षेत्रीय क्षय रोग कार्यक्रम प्रबंधन इकाई) और एसटीडीसी (राज्य टीबी प्रशिक्षण केंद्र) के दौरे के दौरान दिए। उन्होंने गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के दस जिलों के जिला क्षय रोग अधिकारियों (डीटीओ) के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

डॉ. झा ने कहा कि वर्ष की अंतिम तिमाही में निजी क्षेत्र से टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाए। निजी चिकित्सकों को नए मरीजों का नोटिफिकेशन अनिवार्य होने की जानकारी देने के साथ माइक्रोबायोलॉजिकल जांच के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने नए मरीजों की खोज के लिए कांटैक्ट ट्रेसिंग और टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसटीओ ने माइक्रोबायोलॉजिकल जांच की गुणवत्ता के लिए समय से सैंपल भेजने और नाट जांच की उपयोगिता बढ़ाने पर जोर दिया। कमजोर टीबी यूनिट की विशेष समीक्षा कर सुधारात्मक कदम उठाने को कहा। साथ ही जिलों की समस्याओं और चुनौतियों से अवगत कराने के निर्देश दिए, ताकि समय रहते उनका समाधान हो सके। उन्होंने कार्यक्रम की वित्तीय समीक्षा करते हुए बताया कि संचालन के लिए समय-समय पर बजट जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडी हेल्थ डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल, आरटीपीएमओ डॉ. बीएम राव, डीटीओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, सौ बेड टीबी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एके वर्मा, डॉ. एनके द्विवेदी, डॉ. एनएन त्रिगुण, आनंद तिवारी, डॉ. विराट स्वरूप श्रीवास्तव, डीपीसी धर्मवीर, अभय नारायण मिश्रा, मिर्जा आफताब बेग समेत दस जिलों के क्षय रोग केंद्रों के अधिकारी और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed