{"_id":"6a9738633d78a0fef60f877e","slug":"ensure-adequate-arrangements-for-diesel-batteries-and-generators-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1436949-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीजल, बैटरी और जनरेटर की रखें पर्याप्त व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीजल, बैटरी और जनरेटर की रखें पर्याप्त व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। राप्ती और रोहिणी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नगर आयुक्त अजय जैन ने मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ पंप खराब मिले। नगर आयुक्त ने इन्हें तत्काल ठीक कराकर क्रियाशील करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंपिंग स्टेशनों की साफ-सफाई, पंपों की नियमित सर्विसिंग, पर्याप्त डीजल और बैटरी की उपलब्धता के साथ ही ऑपरेटरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।
नगर आयुक्त ने माधोपुर, सुभाष चंद्र बोस नगर, ग्रीन सिटी और इलाहीबाग स्थित पंपिंग स्टेशनों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने पंपिंग स्टेशनों की लॉगबुक भी देखी। सुभाष चंद्र बोस नगर पंपिंग स्टेशन के पंपों की समय से सर्विसिंग नहीं होने पर उन्होंने संबंधित अवर अभियंता और अधिशासी अभियंता के प्रति नाराजगी जताई और भविष्य में लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी पंपिंग स्टेशनों को पूरी तरह तैयार रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर जलनिकासी व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित हो सके। निरीक्षण के दौरान सभी स्टेशनों पर ऑपरेटर उपस्थित मिले। इस दौरान संबंधित वार्डों के पार्षद, महाप्रबंधक जलकल रघुवेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता अमरनाथ, अशोक भाटी सहित जलकल और निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।