फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Enraged by the delay in making rotis (flatbreads), the husband turned violent... He beat his wife with a griddle and fractured his son's skull.

Gorakhpur News: रोटी बनाने में देरी पर हैवान बना पति... तावे से पत्नी को पीटा, बेटे का सिर फोड़ा

Tue, 23 Dec 2025 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Enraged by the delay in making rotis (flatbreads), the husband turned violent... He beat his wife with a griddle and fractured his son's skull.
शराब के नशे में धुत पति ने गोरखनाथ इलाके में की बर्बरता, घायल मासूम जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में रोटी बनाने में थोड़ी देरी होने पर एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि पहले उसने पत्नी राधिका को तावे से जमकर पीटा। फिर उसी तावे से चार साल के मासूम बेटे का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति लालचंद साहनी के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर तेलियाकुआं निवासी राधिका साहनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पति लालचंद साहनी लखनऊ में गाड़ी चलाने का काम करता है। वह अक्सर शराब के नशे में घर आता है और आए दिन मारपीट व गाली-गलौज करता है। राधिका के अनुसार, 20 दिसंबर की रात करीब नौ बजे लालचंद घर आया। आते ही उसने रोटी बनाने के लिए कहा। उस समय वह घरेलू काम में व्यस्त थीं और उन्होंने थोड़ी देर में रोटी बनाने की बात कही।
विज्ञापन

इतनी सी बात पर पति नाराज हो गया। वह चिल्लाने लगा और गालियां देने लगा। इसके बाद गुस्से में वह रसोई में गया और वहां रखा तावा उठाकर उन पर हमला कर दिया। इसमें उनके चेहरे व आंख के नीचे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के दौरान शोर सुनकर चार साल का बेटा रोते हुए कमरे में आ गया। मासूम को देखकर भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा। राधिका के मुताबिक, पति ने उसी तावे से बेटे के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे बच्चे का सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। बेटे को घायल देखकर वह चीखने-चिल्लाने लगी। आरोप है कि लालचंद ने धमकी दी कि अगर पुलिस को सूचना दी तो उसे जान से मार देगा। इस घटना के बाद राधिका बेहद डर गई थीं।

इस संबंध में थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed