फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Enjoy film on Wildlife and Climate Change at Gorakhpur Festival

Gorakhpur News: गोरखपुर महोत्सव में वाइल्ड लाइफ एवं क्लाइमेट चेंज पर उठाएं फिल्म का आनंद

Mon, 09 Jan 2023 01:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Jan 2023 01:26 PM IST
सार

महोत्सव में वन विभाग, प्राणि उद्यान एवं हेरिटेज फाउंडेशन संयुक्त रूप से प्रतिभाग करेगा। उन्होंने बताया कि गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र के सभागार में 11, 12 एवं 13 जनवरी को हर दिन दोपहर 12 से दो बजे तक फिल्मोत्सव एवं संवाद आयोजित होगा।

विज्ञापन
Enjoy film on Wildlife and Climate Change at Gorakhpur Festival
gorakhpur mahotsav - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इको टूरिज्म की थीम पर होने जा रहे गोरखपुर महोत्सव में पहली बार वन्यजीव एवं पर्यावरण की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। इसके लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन एवं वन प्रभाग, शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान एवं वन्यजीव एवं पर्यावरण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था हेरिटेज फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) संयुक्त रूप से इको टूरिज्म, वाइल्ड लाइफ एवं क्लाइमेट चेंज पर आधारित फिल्मों का फ्रेस्टिबल आयोजित करेगा।

विज्ञापन


यह जानकारी डीएफओ विकास कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि फिल्म फॉर ह्यूमैनिटी शृंखला के इस तीन दिवसीय फिल्मोत्सव में ग्रीन आस्कर अवार्ड से सम्मानित फिल्म निर्माता माइक हरगोविंद पांडेय की फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। इसके अलावा मुख्य कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


महोत्सव में वन विभाग, प्राणि उद्यान एवं हेरिटेज फाउंडेशन संयुक्त रूप से प्रतिभाग करेगा। उन्होंने बताया कि गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र के सभागार में 11, 12 एवं 13 जनवरी को हर दिन दोपहर 12 से दो बजे तक फिल्मोत्सव एवं संवाद आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्मोत्सव में माइक हरगोविंद पांडेय समेत अन्य वाइल्ड लाइफ फिल्म निर्देशकों द्वारा निर्देशित फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। इन फिल्मों के जरिये वन्यजीव संरक्षण, क्लाइमेट चेंज, पौधरोपण, इको टूरिज्म और पर्यावरण संरक्षण सरीखे गंभीर मुद्दों पर जनसमर्थन जुटाने की मंशा है।


उन्होंने बताया कि वन विभाग और बैंबू मिशन की ओर से तैयार बांस के उत्पाद एवं वन निगम के उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा स्टॉल पर वाइल्ड लाइफ एवं पक्षियों पर आधारित डाक टिकट का संग्रह एवं वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर एवं हेरिटेज एवियंस के संयोजक अनुपम अग्रवाल की वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफ भी प्रदर्शित होंगे।

हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ. अनीता अग्रवाल ने शहर के वन्यजीव एवं पर्यावरण प्रेमियों से अपील की है कि वे महोत्सव में शामिल हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed