{"_id":"66638dc12e65f2d90f097c47","slug":"engineer-who-went-to-inspect-road-widening-work-attacked-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-583127-2024-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क चौड़ीकरण का कार्य देखने गए इंजीनियर पर हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क चौड़ीकरण का कार्य देखने गए इंजीनियर पर हमला, केस दर्ज
Sat, 08 Jun 2024 12:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 08 Jun 2024 12:14 PM IST
सार
बृहस्पतिवार की शाम 5:10 बजे की है। इंजीनियर सुमित कुमार गौतम ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह पैडलेगंज से फिराक गोरखपुर चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की साइट के इंजीनियर हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह काम देखने के लिए दाऊदपुर के पास गए थे।
विज्ञापन
सीओ कैंट अंशिका वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैंट इलाके के दाऊदपुर में बृहस्पतिवार को साइट देखने गए इंजीनियर पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इंजीनियर की तहरीर पर पुलिस ने विशुनपुरा, चिलुआताल निवासी जनमेजय कुमार, सूरज व एक अज्ञात पर मारपीट व धमकी देने के धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना बृहस्पतिवार की शाम 5:10 बजे की है। इंजीनियर सुमित कुमार गौतम ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह पैडलेगंज से फिराक गोरखपुर चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की साइट के इंजीनियर हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह काम देखने के लिए दाऊदपुर के पास गए थे।
विज्ञापन
अचानक कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर आए और हमलावर हो गए। मारपीट करने लगे, जिससे सिर फट गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि, सुमित घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा ही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।