फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Engineer dies after a blast at a chemical factory in Gujarat

गुजरात के एक केमिकल फैक्ट्री में ब्लॉस्ट के बाद इंजीनियर की हुई मौत, मां ने कहा- नहीं पता ऐसे मिलेगी खबर

Fri, 05 Jun 2020 07:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Jun 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Engineer dies after a blast at a chemical factory in Gujarat
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।

गुजरात के भरूच स्थित केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को हुए विस्फोट में संतकबीरनगर जिले के निवासी इंजीनियर की मौत हो गई। घटना की सूचना से इंजीनियर के गांव कानापार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन


कानापार निवासी पीड़ित पिता हरगोविंद यादव ने बताया कि उसके तीन बेटे थे। मझला बेटा प्रमोद ग्रेजुएशन के बाद मथुरा से पॉलिटेक्निक किया था। बेटा प्रमोद गुजरात के भरूच में स्थित केमिकल फैक्ट्री में केमिकल इंजीनयर पद पर अप्रेंटिस कर रहा था।
विज्ञापन


बुधवार को बेटे के एक दोस्त ने फोन पर घटना की सूचना दी। बेटे के दोस्त ने बताया कि केमिकल फैक्ट्री के ब्वॉयलर में रिसाव की वजह से ब्लास्ट हो गया। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। उसी हादसे में बेटे प्रमोद की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद बेटे का शव लेकर उसका दोस्त चार जून को एंबुलेंस से चला है। शुक्रवार की देर रात तक शव घर पहुंचने की उम्मीद है। बड़ा बेटा सुबोध यादव बंगलौ में एक कंपनी में आपरेंटिस कर रहा है। जबकि छोटा बेटा अमित गीडा से बीटेक की पढाई कर रहा है।


 रोते हुए बताया कि बेटा प्रमोद एक जून को वहां से घर आने की बात फोन पर बताया था, लेकिन फैक्ट्री में काम होने से फिर रूक गया था। मां शांति देवी ने बताया कि इंटर के बाद से ही बेटा पढ़ाई के लिए उससे दूर रहा। छह महीने पहले की बेटा गुजरात गया था और उसके मौत की खबर मिल गई। गांव के लोग भी घटना से दुखी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed