{"_id":"660b20f237b3d36b610caa87","slug":"engine-derailed-in-yard-brought-back-on-track-after-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-513923-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: यार्ड में ट्रैक से उतरा इंजन, दो घंटे बाद लाया गया पटरी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: यार्ड में ट्रैक से उतरा इंजन, दो घंटे बाद लाया गया पटरी पर
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के यार्ड में सोमवार की शाम को एक इंजन पटरी से उतर गया। इसकी जानकारी होने पर रेलवे के अफसर मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद इसे वापस पटरी पर लाया गया।बताया जाता है कि यार्ड से स्टेशन की तरफ लाने के दौरान इंजन का पहिया पटरी से उतर गया। पटरी पर पड़े लकड़ी के गुटखे की वजह से डिरेल होने की बात कही जा रही है। मौके पर मौजूद एक अफसर ने बताया कि रात में करीब नौ बजे इंजन को वापस पटरी पर लाया गया। घटना यार्ड में होने के चलते इससे किसी को दिक्कत नहीं हुई।
-- -- -- --
दो घंटे तक बाधित रहा कौवाबाग अंडरपास
गोरखपुर। कौवाबाग अंडरपास के छज्जा पर एक पेड़ गिरने की वजह से अंडरपास से करीब दो घंटे तक आवागमन रोकना पड़ा। पेड़ को काटकर हटाने के बाद आवागमन शुरू हुआ।
बताया जाता है कि शाम करीब साढ़े चार बजे पेड़ छज्जे पर गिरा। इससे किसी को चोट तो नहीं आई, लेकिन दुर्घटना की आशंका को देखते हुए तत्काल प्रभाव से इस पर आवागमन रोक दिया गया। मजदूर बुलाकर पेड़ को कटवाया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। रास्ता अवरुद्ध होने के चलते अंडरपास के दोनों तरफ वाहनेां की कतार लग गई थी। लोगों को मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पार कर शहर में आना-जाना पड़ा। शाम करीब सात बजे आवागमन सामान्य हो गया।