फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Enforcement team will be formed in GDA, retired army personnel will remove illegal encroachment to prope

Gorakhpur News: जीडीए में प्रवर्तन दल का होगा गठन, रिटायर सेना के जवान हटाएंगे संपित्त से अवैध कब्जा

Wed, 14 Feb 2024 03:38 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 14 Feb 2024 03:38 PM IST
सार

गोरखपुर विकास प्रधिकरण अपनी संपत्ति से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रवर्तन दल का गठन करेगा। अभी नगर निगम की प्रवर्तन दल अवैध कब्जों को हटाने में नगर निगम का सहयोग करती है। जीडीए की तरफ से सैनिक कल्याण निगम से संपर्क किया है।
 

विज्ञापन
Enforcement team will be formed in GDA, retired army personnel will remove illegal encroachment to prope
गोरखपुर विकास प्राधिकरण। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नगर निगम की तर्ज पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) भी अवैध अतिक्रमण और निर्माण पर कार्रवाई के लिए प्रवर्तन दल का गठन करने जा रहा है। इस दल में सेना के रिटायर जवान तैनात होंगे। इसके लिए जीडीए ने सैनिक कल्याण निगम से संपर्क किया है।

विज्ञापन


जीडीए अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण पर कार्रवाई के लिए पुलिस बल की मदद के लिए पुलिस के अधिकारियों को पत्र लिखता है। पुलिस बल मिलने पर जीडीए की टीम कार्रवाई करती है। इस प्रक्रिया में करीब एक सप्ताह का समय लग जाता है। ऐसे में कई बार पुलिस बल के व्यस्तता के चलते जीडीए को अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ता है। इन सब दिक्कतों को देखते हुए प्राधिकरण ने भी नगर निगम की तर्ज पर अपना प्रवर्तन दल गठन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


 प्रधिकरण ने इस दिशा में तैयारी भी शुरू कर दिया है। प्रवर्तन दल में सेना के रिटायर जवान को रखने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्राधिकरण की तरफ से सैनिक कल्याण निगम से संपर्क स्थापित किया गया है। संभावना जताई जा रही है जल्द प्रवर्तन दल का गठन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्पत्ति की रखवाली में करेंगे सहयोग
प्रवर्तन दल में तैनात रिटायर सेना के जवानों की ड्यूटी प्राधिकरण द्वारा तैयार कराई जा रही विभिन्न परियोजनाओं में किया जाएगा। अभी सुरक्षा बलों के तैनात नहीं होने से सामग्रियां चोरी हो जाती है। इसपर अंकुश लगाने के लिए प्राधिकरण ने अब सुरक्षा कर्मी तैनात करने का निर्णय लिया है।


जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि नगर निगम की तर्ज पर प्राधिकरण ने भी प्रवर्तन दल के गठन का निर्णय लिया है। प्रवर्तन दल में रिटायर सेना के जवानों को रखा जाएगा। इसके लिए सैनिक कल्याण निगम से संपर्क साधा गया है। जल्द ही प्रवर्तन दल का गठन कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed