फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Energy conservation is necessary for future needs: Kirti

भविष्य की जरूरतों के लिए ऊर्जा का संरक्षण जरूरी : कीर्ति

Fri, 15 Dec 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 15 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Energy conservation is necessary for future needs: Kirti
एमपी पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ में ऊर्जा संरक्षण दिवस पर व्याख्यान आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बीएड प्रथम सेमेस्टर की छात्राध्यापिका कीर्ति ने कहा कि आधुनिक समय में ऊर्जा का हमारे जीवन में काफी महत्व है। हम प्रतिदिन के जीवन में ऊर्जा का उपयोग विभिन्न रूपों में करते हैं। ऐसे में भविष्य में ऊर्जा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसका संरक्षण आवश्यक है।
वह बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूसड़ में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर आयोजित व्याख्यान को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा भी देश के नागरिकों को ऊर्जा संरक्षण के बारे में जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष ‘ऊर्जा संरक्षण दिवस’ मनाया जाता है, जिससे देश के नागरिक भी ऊर्जा संरक्षण में सक्रिय योगदान दे सकें।
विज्ञापन

इसी क्रम में भूगोल विभाग के तत्वावधान में विश्व ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर वक्ता उप प्राचार्य एवं भूगोल विभाग के अध्यक्ष डाॅ. विजय चौधरी ने कहा कि ऊर्जा जीवन का आधार होता है। अत्यधिक ऊर्जा खपत ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संयोजन डाॅ. शालू श्रीवास्तव व संचालन अरविंद कुमार मौर्य ने और आभार ज्ञापन डाॅ. नीलम गुप्ता ने किया। इस अवसर पर शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed