फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Encounter with police near Lahsadi underpass in the Ramgarhtal police station area; sustained a gunshot wound to the leg.

Gorakhpur News: बंद मकान में चोरी करने का आरोपी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Encounter with police near Lahsadi underpass in the Ramgarhtal police station area; sustained a gunshot wound to the leg.
- रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के लहसड़ी अंडरपास के पास पुलिस से हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली
विज्ञापन

- बैंककर्मी के घर चोरी की वारदात सीसीटीवी में हुई थी कैद, पूछताछ में दो साथियों के नाम बताए
- जेवर, नकदी, तमंचा और बाइक बरामद, आरोपी पर दर्ज हैं 25 आपराधिक मामले

गोरखपुर। बैंककर्मी के बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी के आरोपी बदमाश मो. शहजादे को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने सोमवार देर रात लहसड़ी अंडरपास के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। तुर्कमानपुर नई मस्जिद निवासी शहजादे के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के जेवर, 10 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
फुलवरिया निवासी इंद्रमोहन सिंह निजी बैंक में उपशाखा प्रबंधक हैं। पिता की मौत के बाद वह 20 अगस्त को परिवार के साथ संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र स्थित पैतृक गांव बरपरवा चले गए थे। घर बंद होने का फायदा उठाकर बदमाशों ने ताला तोड़ दिया और आलमारी में रखे जेवर व नकदी चोरी कर ली। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज में तीन बदमाश दिखाई दिए थे।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को तुर्कमानपुर निवासी मो. शहजादे के बारे में जानकारी मिली। सोमवार देर रात लहसड़ी अंडरपास के पास उसके मौजूद होने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक श्यामा नंद राय और एंटीथेफ्ट सेल प्रभारी निरीक्षक सुनील राय की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दी। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही शहजादे ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शहजादे के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, चोरी के चार कंगन, एक अंगूठी, मंगलसूत्र, गले का हार और 10 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली। पूछताछ में शहजादे ने पुलिस को बताया कि उसने जमुनहिया बाग निवासी नियाज अहमद और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी सिटी ने बताया कि शहजादे के खिलाफ पहले से 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed