फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Encounter between police and miscreants in Siddharthnagar

महराजगंज जिले में लूट की वारदात में शामिल था बदमाश, पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2020 06:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 Aug 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Encounter between police and miscreants in Siddharthnagar
घटनास्थल पर पड़ी बदमाशों की बाइक व तमंचा। - फोटो : अमर उजाला।

सिद्धार्थनगर में राहगीरों को लूटने के इरादे से घोंघी नदी बांध मार्ग पर चक्कर लगा रहे बदमाश की रविवार देर रात एसओजी और लोटन पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर दो राउंड गोलियां दागीं।

विज्ञापन


बचाव करते हुए रात के अंधेरे में पुलिस ने गोली चलाई जो एक बदमाश के पैर में लगी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा बदमाश महराजगंज लूटकांड में वांछित है और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस सभागार में सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी विजय ढुल ने बताया कि रविवार रात लोटन कोतवाली की पुलिस और एसओजी की टीम क्षेत्र के घोंघी नदी के पास चेकिंग कर रही थी कि सूचना मिली कि ग्राहक सेवा केंद्र के पास कोई बदमाश चक्कर लगा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोंघी नदी स्थित बांध पर एक बाइक सवार दिखा। जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो भागने लगा और बाइक अनियंत्रित होने के कारण गिर गया। पुलिस आगे बढ़ी तो बदमाश ने दो राउंड फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम की तरफ से भी दो फायर किए गए। इसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी।

उसे लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जेल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जितेंद्र निषाद निवासी महराजगंज टोला भेलिनपुर थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर होना बताया। उसके कब्जे से पिस्टल बरामद हुई। उसके खिलाफ गोरखपुर और देवरिया में लूट, सहित कई प्रकार के मुकदमे दर्ज हैं।


इसके अलावा महराजगंज के पनियरा थाने में लूट के मामले में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में एसओ लोटन अवधनरायन यादव, एसओ प्रभारी पंकज पांडेय, राजीव शुक्ला, आनंद प्रकाश यादव, पवन तिवारी आदि शामिल रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed