फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Employee's head broken for not giving free petrol

Gorakhpur News: मुफ्त में पेट्रोल न देने पर कर्मचारी का सिर फोड़ा

Mon, 10 Jun 2024 06:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Employee's head broken for not giving free petrol
गुलरिहा (गोरखपुर)। इलाके में शनिवार की शाम एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार मनबढ़ युवक बिना पैसे दिए जबरन पेट्रोल मांगने लगा। मना करने पर पेट्रोलपंप कर्मी को मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया और रुपये छीनने की कोशिश की। घायल कर्मी की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र के पिपराचुरामन निवासी गिरजेश विश्वकर्मा गुलरिहा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग स्थित सुयास फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरने का काम करता है। शनिवार की शाम फुलवरिया निवासी मनीष यादव बाइक पेट्रोल पंप पर खड़ी कर ऑनलाइन पेमेंट करने चला गया।
विज्ञापन


आरोप है कि बिना पेमेंट किए ही मनीष पंप कर्मी गिरजेश से जबरन पेट्रोल भरने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर गाली देते हुए उसकी पिटाई कर दी जिससे उसका सिर फट गया। यह भी आरोप है कि इस दौरान छीना झपटी में आरोपी ने रुपये भी छीनने की कोशिश की। कर्मचारियों के इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed