फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Employed people will get relief from complexities, new rules will be made.

Gorakhpur News: पार्ट टाइम पीएचडी के लिए नियमों को और लचीला बनाएगा गोरखपुर विश्वविद्यालय

Tue, 05 May 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Employed people will get relief from complexities, new rules will be made.
गोरखपुर। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पार्ट टाइम पीएचडी के लिए नियमों को और लचीला बनाया जाएगा। इसे लेकर योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


डीडीयू में पार्ट टाइम पीएचडी की शुरुआत करीब दो वर्ष पहले हुई थी। उसके बाद से ही इसे लेकर रुचि स्पष्ट रूप से दिखी है। वर्तमान में चल रही सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया में 55 सीटों के लिए कुल 188 आवेदन आए थे। इसके बाद से ही डीडीयू प्रशासन ने सीटें बढ़ाए जाने को लेकर योजना बनानी शुरू की है। इसका उद्देश्य यह है कि पीएचडी करने की इच्छा रखने वाले नौकरीपेशा लोग भी शोध कर सकें।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पार्ट टाइम पीएचडी में प्रवेश के लिए नियमों को लचीला बनाए जाने को लेकर राजभवन ने भी दिशा-निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य यह है कि नौकरीपेशा लोगों के लिए आवेदनों की जटिलताओं को कम किया जा सके। इसे लेकर नई नियमावली बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर भी करा सकेंगे पार्ट टाइम पीएचडी, बढ़ेंगी सीटें
अब तक पार्ट टाइम पीएचडी के लिए शोध निर्देशक के रूप में सिर्फ प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर ही नियुक्त किए जाते हैं। अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिल सके, इसके लिए अब असिस्टेंट प्रोफेसर को भी शोध निर्देशक बनाए जाने की योजना है। ऐसा होने की स्थिति में सीटों में भी वृद्धि होगी।



बोलीं कुलपति
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि पार्ट टाइम पीएचडी के लिए आवेदकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अधिक से अधिक नौकरीपेशा लोग शोध कर सकें, इसके लिए नियमों को और लचीला बनाए जाने की योजना है। इससे सीटों में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed