{"_id":"6a496f4e1605030ec501d17f","slug":"emphasis-placed-on-sanitation-anti-larval-spraying-and-awareness-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1374829-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज से शुरू हुआ डेंगू मुक्त हॉस्टल अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज से शुरू हुआ डेंगू मुक्त हॉस्टल अभियान
Sun, 05 Jul 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से डेंगू मुक्त हॉस्टल अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज के हॉस्टलों में विशेष सफाई कराई गई, पानी जमा होने वाले स्थानों को साफ कराया गया और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया गया। विद्यार्थियों और कर्मचारियों को डेंगू से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया।
अभियान का शुभारंभ बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा की मौजूदगी में हुआ। अधिकारियों ने हॉस्टल परिसर का निरीक्षण किया और साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया। हॉस्टलों में डेंगू से बचाव संबंधी पोस्टर भी लगाए गए। प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि बरसात के मौसम में साफ और ठहरे हुए पानी में डेंगू के मच्छर पनपते हैं। इसलिए हॉस्टलों और संस्थानों में नियमित सफाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि डेंगू के मामलों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग पहले से ही तैयारी कर रहा है। उन्होंने लोगों से कूलर, पानी की टंकी, गमले, पुराने टायर और अन्य जगहों पर पानी जमा न होने देने की अपील की। साथ ही बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर से जांच कराने की सलाह दी। अभियान में एसीएमओ डॉ. विनय पांडेय, डीएमओ अंगद सिंह, जिला सलाहकार सिद्धेश्वरी सिंह, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।