फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Emphasis placed on organizational expansion and fostering brotherhood at the divisional-level worker review meeting.

बसपा की सरकार बनाने के लिए बूथ और सेक्टर करें मजबूत : घनश्याम चंद्र खरवार

Sat, 18 Jul 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on organizational expansion and fostering brotherhood at the divisional-level worker review meeting.
- मंडल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार और भाईचारा बढ़ाने पर दिया जोर
विज्ञापन




गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को तारामंडल रोड स्थित एक लॉन में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं मुख्य मंडल प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ और सेक्टर स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनाने के लिए प्रत्येक बूथ और सेक्टर को भाईचारे के आधार पर मजबूत करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, युवा बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के समय प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर थी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अमरचंद दुबे ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में सभी वर्गों के साथ-साथ ब्राह्मण समाज को भी उत्पीड़न का सामना कर रहा है। भाईचारा कमेटी के मंडल प्रभारी असगर अली ने कहा कि मुस्लिम समाज का सम्मान बसपा में सुरक्षित है। 2027 के चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार जिज्ञासु ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर गोरखपुर मंडल में अधिक से अधिक विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक की अध्यक्षता सुरेश कुमार गौतम ने की, जबकि संचालन हरि प्रकाश निषाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सलीम अंसारी, सुधीर कुमार भारती, कमलेश कुमार गौतम, घनश्याम राही, ऋषि कपूर, परमेश्वर उर्फ छोटू सहारा, सुरेश चंद्र भारती, वीरेंद्र पांडेय, जावेद सिमनानी, अमर चंद दुबे, अशोक शुक्ला, असगर अली, लालमन, सुरेंद्र भारती, प्रदीप मिश्रा, कमलेश फौजी, रामशरण सिंह, रामप्रीत तूतिया, रामबाबू, विद्यानंद यादव, परमेश्वर शर्मा, असलम अली, शशि पाल राम, छबीली यादव, राजेश मलिक, राज कपूर निषाद, विमल कांत, संदेश यादव, अमरीश चंद, सुरेंद्र भारती, विद्यासागर, प्रमोद आजाद, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed