{"_id":"65d9041c3e8343387900a797","slug":"emergency-service-of-the-medicine-department-will-run-in-the-trauma-center-and-not-the-ward-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-476667-2024-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वार्ड नहीं ट्रामा सेंटर में ही चलेगी मेडिसिन विभाग की इमरजेंसी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वार्ड नहीं ट्रामा सेंटर में ही चलेगी मेडिसिन विभाग की इमरजेंसी सेवा
Sat, 24 Feb 2024 12:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:11 PM IST
सार
बीआरडी मेडिकल काॅलेज में अब दो नहीं एक ही जगह इमरजेंसी सेवा चलेगी। ट्रामा एवं इमरजेंसी वार्ड में ही मेडिसिन विभाग की इमरजेंसी सेवा भी शिफ्ट कर दी गई है। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड में रेजिडेंट डाॅक्टरों की शिफ्टवार ड्यूटी भी लगने लगी है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का इमरजेंसी गेट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीआरडी मेडिकल काॅलेज में अब दो नहीं एक ही जगह इमरजेंसी सेवा चलेगी। ट्रामा एवं इमरजेंसी वार्ड में ही मेडिसिन विभाग की इमरजेंसी सेवा भी शिफ्ट कर दी गई है। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड में रेजिडेंट डाॅक्टरों की शिफ्टवार ड्यूटी भी लगने लगी है। डॉक्टरों की मौजूदगी की जिम्मेदारी विभागाध्यक्षों की होगी।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल से मरीजों को बेचने का मामला तूल पकड़ने के बाद कॉलेज प्रशासन ने इसमें सुधार के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। पहले ट्रामा सेंटर में सर्जरी, गायनी, आर्थो व एनेस्थीसिया की टीम रहती थी। मेडिसिन के रोगियों को पर्ची बनाकर सीधे 11 नंबर इमरजेंसी वार्ड में भेज दिया जाता था।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर से मेडिसिन वार्ड के बीच में ही दलाल उन्हें गुमराह कर देते थे। इस पर रोक लगाने के लिए यह व्यवस्था की गई है कि अब ट्रामा एवं इमरजेंसी में ही मेडिसिन विभाग के भी डॉक्टर रहेंगे। उपचार शुरू होने के बाद रोगियों को वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। अस्पताल आए मरीजों का उचित उपचार हो सके, इसके लिए डॉक्टरों की मौजूदगी पर निगरानी संबंधित विभागाध्यक्ष की होगी।
विज्ञापन
प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार आर्या ने कहा कि हमने सुधार के लिए जो भी जरूरी प्रयास हैं, वह शुरू किए हैं। जल्द ही व्यवस्था में बदलाव दिखेगा।