{"_id":"69bdb39e8e398004b50f6c5f","slug":"eligible-candidates-can-apply-on-the-jan-bhavan-website-till-april-15-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1264462-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : कुलपति पद के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : कुलपति पद के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति पद को लेकर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अर्ह अभ्यर्थी 15 अप्रैल तक जनभवन की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की प्रो. पूनम टंडन ने चार सितंबर 2023 को डीडीयू के कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। इस तरह उनका कार्यकाल पूरा होने में लगभग साढ़े पांच महीने का समय शेष रह गया है। किसी भी विश्वविद्यालय में कुलपति पद के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया सामान्य तौर पर लगभग छह महीने पहले शुरू हो जाती है। इसे देखते हुए ही राज्यपाल के कार्यालय की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
डीडीयू के कुलपति पद के लिए जनभवन की ओर से जारी आमंत्रण में कहा गया है कि कुलपति का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए होगा। कुलपति पद के लिए केवल वही व्यक्ति पात्र होगा जिसकी आयु 65 वर्ष से कम हो। कुलपति विश्वविद्यालय का प्रधान कार्यपालक और शैक्षणिक अधिकारी होता है। इसलिए अभ्यर्थी में उच्च कोटि की क्षमता, सत्यनिष्ठा, नैतिकता एवं संस्थागत वचनबद्धता होनी चाहिए। अभ्यर्थी को विख्यात शिक्षाविद होने के साथ-साथ ठोस प्रशासनिक अनुभव भी होना चाहिए।
विज्ञापन
इच्छुक अभ्यर्थी जन भवन की वेबसाइट www.upgovernor.gov.in पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन कर सकते हैं। जन भवन के निर्देशानुसार विज्ञापन शुक्रवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया।