फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eleven Corona positives found in Gorakhpur

गोरखपुर में डॉक्टर की पत्नी और बच्चे सहित मिले 12 कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 181

Wed, 17 Jun 2020 08:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Jun 2020 08:18 AM IST
सार

  • पहले से संक्रमित एनेस्थीसिया के डॉक्टर की पत्नी समेत दो बच्चे भी हुए संक्रमित
  • भटहट का रहने वाला एक दंपति भी हुआ कोरोना संक्रमित
  •  भटहट और बेलघाट के चार-चार लोग हुए संक्रमण के शिकार
  • जिले में मरीजों की संख्या पहुंची 182

विज्ञापन
Eleven Corona positives found in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के संक्रमित होने का सिलसिला रूक नहीं रहा है। मंगलवार को बीआरडी के कैंसर रोग विभाग के एक डॉक्टर और पहले से संक्रमित एनेस्थीसिया के डॉक्टर की पत्नी व दो बच्चे समेत 12 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भटहट और बेलघाट के चार-चार लोग संक्रमित मिले हैं। मौजूदा समय में एक्टिव केस 61 हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीआरडी के कैंसर रोग विभाग में तैनात 42 वर्षीय डॉक्टर का नमूना सोमवार को लिया गया था। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो विभाग में हड़कंप मच गया है। क्योंकि इनकी ड्यूटी कोरोना वार्ड में  नहीं लगाई गई थी। ऐसे में विभाग में तैनात अन्य कर्मी डरे हुए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी। एनेस्थीसिया के जिस डॉक्टर की रिपोर्ट तीन दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आई थी, उनकी 30 वर्षीय पत्नी, चार साल का मासूम बेटा और नौ माह की मासूम बच्ची भी कोरोना संक्रमित मिली है। यह लोग जेमिनी पैराडाइज में रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के लिए जाएंगे नमूने

जेमिनी पैराडाइज परिसर को पहले ही रेड जोन घोषित किया जा चुका है। वहीं, बेलघाट के रहने वाला 30 वर्षीय युवक 11 मई को हरियाणा से आया था। उसी क्षेत्र की रहने वाली 52 वर्षीय महिला आठ जून को मुंबई से आई थी। बेलघाट के ही 22 वर्षीय युवक छह जून को गुजरात से आया था। जबकि उसी क्षेत्र का 65 वर्षीय बुजुर्ग 20 मई को दिल्ली से आया था।

इनके अलावा भटहट की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी नौ जून को नोयडा से आई थी। भटहट का रहने वाला 11 साल का बालक परिजनों के साथ पांच जून को मुंबई से आया था। जबकि भटहट का रहने वाला एक दपंति सात जून को दिल्ली से आया था। इनकी उम्र 47 और 49 साल है।

इन आठों के नमूने पूल टेस्टिंग से लिए गए थे। सभी की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। इनमें सात लोगों को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि बेलघाट के 65 वर्षीय बुजुर्ग को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है।
 
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके परिजनों के नमूने लिए जाएंगे। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। गांव में सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार से लोगों के सेहत की जांच भी करेगी। जिनकी ट्रैवेल हिस्ट्री होगी, उनकी भी जांच कराई जाएगी।

पूल टेस्टिंग होगी

सीएमओ ने बताया कि 19 से फिर से पूल टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी। 18 जून तक पूल टेस्टिंग पर शासन की ओर से रोक लगाई गई है। पूल टेस्टिंग में पहले उनका नमूना लिया जाएगा, जिनकी ट्रैवेल हिस्ट्री होगी।
 
पांच जूनियर डॉक्टरों की रिपोर्ट निगेटिव, हॉस्टल में हुए शिफ्ट  
बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के पांच जूनियर डॉक्टरों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उन्हें हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। चिंता की अब कोई बात नहीं है। बता दें कि अब तक बीआरडी के 10 डॉक्टर और चार स्टाफ नर्स पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें पांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

21 दिन बाद बहरामपुर और मंझरिया से हटा प्रतिबंध
गोरखपुर। कोरोना संक्रमित मिलने की वजह से सदर तहसील क्षेत्र के बहरामपुर सतुहडिया और मंझरिया गांव को सील कर दिया गया था। 21 दिन बाद अब यहां से प्रतिबंध हटा लिए गए है। अब दूसरे इलाकों की तरह यहां के भी लोग रात नौ बजे तक कहीं भी आ जा सकेंगे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि इन गांवों को 29 मई को सील किया गया था। 21 दिन के भीतर वहां कोई दूसरा कोरोना पॉजीटिव नहीं पाया गया जिससे दोनों गांव से प्रतिबंध हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed