फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity workers strike service of 205 contract workers of Gorakhpur division terminated

UP Electricity Strike: गोरखपुर मंडल के 205 संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त, हड़ताल करने पर की गई कार्रवाई

Sun, 19 Mar 2023 08:42 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 19 Mar 2023 08:42 AM IST
सार

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने बताया कि मंडल के 205 संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। 

विज्ञापन
Electricity workers strike service of 205 contract workers of Gorakhpur division terminated
बिजली कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिजली निगम के अभियंताओं और तकनीकी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच मंडल के 205 संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इनमें देवरिया के 24, गोरखपुर के 14 और कुशीनगर के 167 संविदा कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, एजेंसियों को नोटिस जारी किया गया है। अंदेशा है कि और कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।

विज्ञापन


पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए संविदा कर्मचारियों की उपलब्धता के संबंध में एजेंसियों को पहले ही निर्देशित किया गया था। हड़ताल के दौरान एजेंसियों को क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखना जरूरी है। एजेंसियों को सख्ती के साथ अपने कर्मचारियों को निर्देशित करना था कि आंदोलन में फर्म से अनुबंधित कोई कर्मचारी हिस्सेदारी न करे। इसके बावजूद संविदा के कर्मचारी गंभीर नहीं दिखे। बिजली आपूर्ति प्रभावी बनाए रखने की जगह हड़ताल करने वाले अभियंताओं का साथ दिया। ऐसे में मंडल के 205 संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। आगे भी यदि बिजली आपूर्ति प्रभावी बनाए रखने में संविदाकर्मियों की तरफ से लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 


साजिश कर संविदाकर्मियों को हटवाया गया
नाम न छपने की शर्त पर संविदाकर्मियों ने बताया कि जिनकी सेवाएं समाप्त की गई हैं, वे साजिश का शिकार हुए हैं। इनका कहना है कि हड़ताल के दौरान संविदा कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर आपूर्ति को प्रभावी बनाए रखने का काम किया, लेकिन कुछ लोगों ने साजिश के तहत उन्हें फंसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

फोटो ग्रुप पर भेजकर साबित करना पड़ रहा
कार्रवाई के बाद बचे संविदाकर्मियों ने बिजली घर पर तैनाती या फाल्ट सही करने जाने पर फोटो खींचना शुरू किया है। ये फोटो कंपनी के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज रहे हैं। एक संविदाकर्मी ने बताया कि जब सभी को व्हाट्सएप से ही काम चलवाना है, तो मजबूरी है। बिजली घरों पर जिम्मेदार चार्ज नहीं ले रहे हैं। चार्ज लेकर भी बिजली घर नहीं आ रहे हैं। लाइनमैन अकेले बिजली आपूर्ति को सही करने का बीड़ा उठाए हैं। अगर कहीं चूक हो या विलंब हो जाए तो संविदाकर्मी हड़ताल में शामिल हैं यह हल्ला मचा दिया जा रहा है।

 

आठ हजार रुपये की नौकरी थी, हम ही गलत
कौड़ीराम के संविदाकर्मी धर्मेंद्र यादव पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि हमारी ही गलती सबसे अधिक है। आठ हजार रुपये के मानदेय से परिवार का भरण पोषण किया जाता है। 24 घंटे हर परिस्थितियों में बिजली घर और आपूर्ति प्रभावी बनाए रखने के लिए काम किया। हड़ताल के दौरान भी काम किए, लेकिन प्रबंधन ने हमारी सेवाएं समाप्त कर दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed