फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity supply will remain disrupted in many areas of Gorakhpur

Gorakhpur News: शहर के इन इलाकों में देर शाम तक रहेगी बिजली गुल, कर लें इंतजाम

Fri, 26 Apr 2024 11:21 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Fri, 26 Apr 2024 11:21 AM IST
सार

खोराबार उपकेंद्र से निकलने वाले दिव्य नगर प्रथम फीडर को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान विभिन्न इलाकों में मरम्मत काम किए जा सकेंगे। इससे स्थानीय लोगों को गर्मियों में बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। ये जानकारी एसडीओ खोराबार ने दी।

विज्ञापन
Electricity supply will remain disrupted in many areas of Gorakhpur
बिजली ( सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण और बिजली के तार-खंभे शिफ्टिंग और फीडर विभक्तिकरण कार्य के चलते विद्युत उपकेंद्र मोहद्दीपर उपकेंद्र के फीडरों की आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राय कॉलोनी, मोहद्दीपुर, ओरियन मॉल के पीछे, दरगहिया, नंदा नगर,उचवां, झरना टोला, गायत्री नगर, कोदइया, नीना थापा समेत अन्य इलाके की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

ये जानकारी एक्सईएन मोहद्दीपुर ने दी। इसके अलावा टाउनहाल खंड के तारामंडल बिजली उपकेंद्र के कुछ फीडर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास जीडीए ऑफिस के सामने, तारामंडल, दाउदपुर, नहर रोड, विवेकपुरम, जीडीए दफ्तर के सामने, गौम विहार इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

विज्ञापन


ये जानकारी एसडीओ गोलघर ऐश्वर्य सिंह ने दी। जबकि, खोराबार उपकेंद्र से निकलने वाले दिव्य नगर प्रथम फीडर को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान विभिन्न इलाकों में मरम्मत काम किए जा सकेंगे। इससे स्थानीय लोगों को गर्मियों में बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। ये जानकारी एसडीओ खोराबार ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed