फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity services getting affected due to lack of man power material and money in gorakhpur

गोरखपुर: विद्युत अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव बोले- मैन पावर, मैटेरियल और धनराशि की कमी से विद्युत सेवाएं हो रहीं प्रभावित

Wed, 18 Aug 2021 11:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Aug 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
Electricity services getting affected due to lack of man power material and money in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
मैन पावर, मैटेरियल और धनराशि की कमी के कारण बेहतर उपभोक्ता सेवा एवं विद्युत आपूर्ति प्रदान करने में काफी परेशानियां आ रही हैं। हम अभियंताओं पर सीधे उपभोक्ताओं तक निर्बाध बिजली आपूर्ति पहुंचाने का जिम्मा होता है। ऐसे में समय पर जब उपकरण नहीं मिलेंगे तो समस्याओं का समाधान कैसे संभव होगा। यह बातें विद्युत अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव एश्वर्य सिंह ने कहीं।
विज्ञापन


मंगलवार को शहर में विद्युत अभियंता संघ की तरफ से जन जागरण कार्यक्रम के तहत अभियंताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष वीपी सिंह के सामने अभियंताओं ने अपनी बात रखी। केंद्रीय अध्यक्ष व महासचिव प्रभात सिंह ने ऊर्जा निगमों एवं अभियंताओं के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


बताया कि ऊर्जा निगमों में पदोन्नति नियमों में बदलाव कर अभियंताओं को पदोन्नतियां से वंचित करने का कुचक्र चलाया जा रहा है। विगत दिनाें पदोन्नति नियमों में परिवर्तन कर मुख्य अभियंता (स्तर-1) के 11 पदों पर पदोन्नतियां नहीं की गईं, जिसके परिणाम स्वरूप लगभग 50 से अधिक पदों पर अभियंता पदोन्नति से वंचित हो गए। अन्य रिक्त पदों पर भी पदोन्नतियां नहीं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पल्लब मुखर्जी ने कहा कि पूरे प्रदेश के बिजली अभियंता मुख्यमंत्री के ‘सबको बिजली हरदम बिजली’ के संकल्प को पूरा करने में दिन-रात जुटे हैं। ‘संवाद से समाधान’ के मंत्र का पालन करते हुए ऊर्जा निगम प्रबंधन से वार्ता कर बिजली अभियंताओं एवं प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं की व्यवहारिक समस्याओं के सार्थक एवं त्वरित निराकरण के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। लेकिन प्रबंधन द्वारा अभियंताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।


अभियंताओं के क्षेत्रीय सम्मेलन में गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, महाराजगंज जिले के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान उपाध्यक्ष पूर्वांचल चंद्र शेखर चौरसिया, सहायक सचिव पूर्वांचल सुनील यादव तथा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव ऐश्वर्य सिंह एवं बस्ती क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव राजकुमार सिंह शामिल हुए। इसके अलावा यूसी वर्मा, एचएन प्रसाद, राजीव चतुर्वेदी, एसके ओझा, सोमदत्त शर्मा, रमेश चंद्रा, राजेश प्रजापति, अजीत त्रिपाठी, मुदित तिवारी, वीके चौधरी, हेमंत सिंह, अमन तिवारी, अरविंद सिंह, अभिषेक सिंह, अरुण सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मृत्युंजय शाही समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed