फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   electricity office counter open today

बिजली बिल : काउंटर पर रविवार को भी जमा कर सकेंगे

Sun, 12 Jul 2020 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
electricity office counter open today
बिजली बिल : काउंटर पर रविवार को भी जमा कर सकेंगे
विज्ञापन

गोरखपुर। लॉकडाउन में भी बिजली निगम ने उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए इंतजाम किए हैं। रविवार को भी सभी उपखंड और उपकेंद्रों के कैश काउंटर खुले रहेंगे। इनपर उपभोक्ता अपने बिजली बिल जमा करवा सकेंगे। इस दौरान मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा।
बिजली संबंधी समस्या होने पर लाइनमैन इसे दुरुस्त करने मौके पर पहुंचेंगे। उन्हें पास जारी किए गए हैं। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि सभी कै श काउंटर खुले रहेंगे। उपभोक्ताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का बेहद ध्यान देना होगा। उपभोक्ता चाहें तो ऑनलाइन, गूगल पे, पेटीएम, आरटीजीएस व अन्य माध्यमों से बिजली बिल जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

42 ग्राहकों की बिजली होगी गुल
गोरखपुर। बिजली निगम ने शहर के बकाएदार ग्राहकों की सूची तैयार कर ली है। 50 किलोवाट एवं इससे अधिक भार वाले बकाएदारों के खिलाफ सबसे पहले अभियान चलेगा। 42 उपभोक्ता चुने गए हैं। सभी का वाणिज्यिक कनेक्शन है। इसके साथ ही एक लाख रुपये या इससे अधिक की बकाएदारी पर उनके बिजली कनेक्शन को काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वितरण खंडों के स्तर पर इनकी सूची को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है। अधीक्षण अभियंता यूसी वर्मा ने बताया कि पहले चरण में 50 किलोवाट या इससे अधिक भार वाले बकाएदारों का कनेक्शन काटा जाएगा। एक लाख रुपये से अधिक के बकाएदारों की भी लिस्ट तैयार की गई है। इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed