{"_id":"63a6e3c0d503132b4a59d63c","slug":"electricity-department-search-of-31-thousand-houses-for-not-depositing-bills","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में 31 हजार घरों की तलाश में जुटा बिजली विभाग, तीन साल से हैं लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में 31 हजार घरों की तलाश में जुटा बिजली विभाग, तीन साल से हैं लापता
Sat, 24 Dec 2022 05:04 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Dec 2022 05:04 PM IST
सार
मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि इन लापता उपभोक्ताओं की तलाश की जाएगी। हालांकि, इसमें बिलिंग कंपनी की तरफ से भी लापरवाही है। फिर भी रिकार्ड के मुताबिक, बिलिंग एजेंसी टीम स्थानीय अभियंताओं के साथ अपनी क्षेत्र में इन कनेक्शनों की तलाश करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : Istock
विस्तार
गोरखपुर मंडल में 31 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली निगम तलाश करेगा। तीन वर्ष में इन उपभोक्ताओं ने बिजली कनेक्शन को लिया, लेकिन इनका बिजली बिल नहीं बना। इन्हें ना बिलिंग कंपनी खोज सकी और न क्षेत्र के अभियंताओं ने इन्हें तलाशना जरूरी समझा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एमडी ने चार दिन पहले बिलिंग कंपनी और मंडल के मुख्य अभियंताओं संग बैठक की थी। निर्देश दिए कि 30 दिंसबर तक इन बिलों को नॉन ट्रेसेबल (गणन से बाहर) से खोजकर बिल बनाना है।
बिजली निगम इन उपभोक्ताओं को लेकर परेशान है। लगातार टीम अपने स्तर से इनका पता लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन नहीं लगा पा रहा है। दरअसल, बैठक में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, ये उपभोक्ता आज भी बिजली उपभोग करते हैं और इनका बिल भी बनता है। लेकिन भुगतान नहीं होता।
निगम भी अपनी तरफ से योजना चलाकर कुछ दिन बिजली के उपभोक्ताओं का पता ढूंढती है, लेकिन बाद में शांत होकर बैठ जाती है। बिलिंग एजेंसी के पास नाम पता होने और उपभोक्ताओं के परिसर पर कनेक्शन जारी करने के बाद भी इन्हें नहीं खोजा जा सका है। ऐसे में इनसे बिजली बिल जमा करवाना एक बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि इन लापता उपभोक्ताओं की तलाश की जाएगी। हालांकि, इसमें बिलिंग कंपनी की तरफ से भी लापरवाही है। फिर भी रिकार्ड के मुताबिक, बिलिंग एजेंसी टीम स्थानीय अभियंताओं के साथ अपनी क्षेत्र में इन कनेक्शनों की तलाश करेंगे।
आंकड़े
ग्रामीण प्रथम- 10,858 उपभोक्ता
द्वितीय- 6336 उपभोक्ता
देवरिया- 4667 उपभोक्ता
कुशीनगर- 6261 उपभोक्ता
महाराजगंज- 2138 उपभोक्ता